बनारस में दिखा धामी का इकबाल

0
156

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में हुये विधानसभा चुनाव के बाद उसके नतीजे आने में मात्र कुछ दिन शेष रह गये हैं और यह शोर मचाया जा रहा है कि अगर त्रिशंकु सरकार आई तो भाजपा का कौन दिग्गज प्लान-बी पर काम करेगा और यहां तक चर्चाएं हो रही हैं कि पुष्कर सिंह धामी के सिर पर सीएम का ताज न सजे इसलिए कुछ विधायक लॉबिंग में जुटे हुये हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा बने पुष्कर ंिसह धामी आज जिस तरह से बनारस मेंं मोदी के मेगा शो में शामिल हुये और उन्होंने अपनी धमक के साथ भाजपा के लिए प्रचार किया उससे उन नेताओं को समझ लेना चाहिए कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर डोरे डालना उनके लिए एक सपना ही रह सकता है? बनारस में भाजपा हाईकमान का पुष्कर सिंह धामी ने वैलकम किया और उनकी फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो भाजपा के कुछ दिग्गज नेताओं की नींद जरूर उड गई होगी जो अपने आपको उत्तराखण्ड राजनीति का महापंडित समझने की भूल में जुटे हुये हैं?
उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्व में जब बनारस गये थे तो उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ पहुंचे थे उनकी प्रधानमंत्री से लम्बी मुलाकात हुई थी और उसके बाद से ही यह साफ हो गया था कि पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतर चुके हैं। जहां उत्तराखण्ड में चुनाव परिणाम से पहले भाजपा के चंद दिग्गज अपने आपको राजनीति का महापंडित कहलवाकर अपने नाम को मीडिया में उछालने के मिशन में जुटे हुये हैं उन्हें आज उस समय जरूर झटका लगा होगा जब उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बनारस में मोदी के मेगा शो में शामिल होने के लिए बुलाया गया और उन्होंने वहां भाजपा के लिए चुनाव के सातवे चरण में प्रचार प्रसार किया। पुष्कर सिंह धामी अकेले ऐसे राजनेता हैं जिन्हें बनारस में प्रधानमंत्री की संसदीय सीट पर भाजपा के प्रचार प्रसार के लिए बुलाया गया। प्रधानमंत्री के मेगा शो मेें पुष्कर सिंह धामी की धमक यह साफ कर गई कि वो कुछ नेता जो खुद मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं उन्हें खुली आंख से सपना देखना बंद कर देना चाहिए?

LEAVE A REPLY