दस मार्च को परिवर्तन के साथ होगी जनता की जीत

0
120

ऋषिकेश(अमित सूरी)। विधानसभा ऋषिकेश के चुनाव समाप्त होने के बाद विधानसभा ऋषिकेश से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े जयेंद्र रमोला ने ग्राम सभा खदरी में आभार कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता का विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए आभार जताया।
वृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वह उन सभी का आभार जताते हैं जिन्होंने अपने मतदान का प्रयोग किया।उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की जनता ने इस बार क्षेत्र में परिवर्तन के लिए मतदान किया । विधानसभा ऋषिकेश की जनता 15 सालों से निष्क्रिय भाजपा विधायक से त्रस्त हो चुकी थी। इस बार जनता परिवर्तन के मूड में थी और उन्होंने बढ़-चढ़कर मतदान किया। रमोला ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि उनका वोट व्यर्थ नहीं जाएगा।1० मार्च को परिणाम जो भी आए में आपके बीच में एक सेवक के रुप में कार्य करता रहूंगा ।
आप सब के सहयोग से इस बार ऋषिकेश विधानसभा में परिवर्तन होगा और हम सबकी जीत के साथ ऋषिकेश विधानसभा विकास की और अग्रसित होगा और प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद चौहान ने कहा कि कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला इस बार 15 सालों से कांग्रेस का सूखा समाप्त करेंगे और विधानसभा ऋषिकेश में भारी मतों से विजयी होंगे।

LEAVE A REPLY