युवा पीढ़ी को नशे से बचाना मिशन

0
195

उत्तरकाशी(संवाददाता)। जनपद के पुलिस कप्तान इस बात को लेकर बेहद चिंता में हैं कि पहाडों में भी किस तरह से नशा तस्करों ने युवा पीढी को अपना गुलाम बना रखा है और इसी के चलते नशा तस्करों का इतना बडा नेटवर्क पनप चुका है कि उसे भेदकर एक-एक नशा तस्कर को खोजना उनकी पहली प्रतिज्ञा है और युवाओं को नशे से बचाना ही उनका पुलिस धर्म है। कप्तान का साफ संदेश है कि यहां दो राय नहीं सिर्फ एक राय ही चलती है।
उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान प्रदीप राय नें कहा कि उन्हें जबसे जनपद की स्वतंत्र कमान मिली है तो उनका साफ सोचना है कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे और कोई भी पुलिसकर्मी उनके जनपद में किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव न करे और सत्य की राह पर आगे बढे क्योंकि पुलिस की वर्दी जनता की सेवा के लिए बनी हुई है और हर पुलिसकर्मी को अपनी शपथ का धर्म निभाना चाहिए। प्रदीप राय बोले कि उनके जनपद में दो राय नही चलती यहां सिर्फ और सिर्फ एक राय चलती है और वह राय अपराधियों व तस्करों के खिलाफ सीधी कार्यवाही करना है। उन्होंने कहा कि जिस दिन से उन्होंने जनपद की कमान संभाली थी उसी दिन से उन्होंने जनपद की युवा पीढी को नशे से बचाने की प्रतिज्ञा ली थी क्योंकि किसी भी परिवार का बेटा अगर नशे के दलदल में घसता है तो उसके परिवार के सामने अपने बेटे को बचाने की एक बडी चुनौती खडी हो जाती है और रात-दिन उनके मन में बस एक डर बना रहता है कि उनका बेटा नशे में कोई ऐसा अपराध न कर दे जिससे वह समाज का सामना न कर पायें। प्रदीप राय ने कहा कि उन्होंने एक सिपाही से लेकर सीओ तक को मिशन सौंप रखा है कि वह अपने मुखबीर तंत्र को इतना बडा करें कि अगर कोई भी नशा तस्कर जनपद में किसी भी युवा को नशा बेचने के लिए अपने कदम आगे बढाने का दुसाहस करे उसे जेल की सलाखो ंके पीछे पहुंचा दिया जाये। पुलिस कप्तान ने कहा कि अपने अल्प कार्यकाल में उन्होंने बडे-बडे नशा तस्करों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार कराकर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है और इन नशा तस्करों के नेटवर्क को भेदने के लिए उन्होंने समूची पुलिस को मैदान में उतार रखा है। प्रदीप राय का कहना है कि लम्बे अर्से से देखने में आ रहा है कि नशा तस्करों ने अपनी घुसपैठ कुछ पहाडी जनपदों में कर रखी है और वह युवा पीढी को नशे की लत डालकर उसे नशे का आदि बनाने के चक्रव्यूह में सफल होते रहे हैं इसलिए उनके सामने सबसे बडा टास्क नशा तस्करों को खोज निकालना है और देवों की इस धरती पर नशे का काला कारोबार करने वाले हर नशा तस्कर को सलाखों के पीछे पहुंचाना ही उनकी प्रतिज्ञा है। उन्होंने साफ कहा कि जनपद के हर इलाके में दुकानदारों व प्रबुद्ध लोगों को संदेश दिया गया है कि अगर उनके इलाके में कोई भी संदिग्ध युवक या व्यक्ति दिखाई दे और वह किसी भी युवा को नशा बेचने के लिए आये तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे जिससे कि ऐसे नशा तस्करों को पुलिस पकडकर उनके नेटवर्क का पता लगाकर सबको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाये। प्रदीप राय का साफ कहना है कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी या दरोगा किसी भी नशा तस्कर के साथ संलिप्त पाया गया तो विभाग से उसकी बर्खास्तगी तय है इसलिए सभी पुलिसकर्मियों व दरोगाओं को यह संदेश दिया गया है कि नशा तस्कर उत्तराखण्ड के लिए एक बडे नासूर हैं और इनकी जगह खुले आसमान में नहीं बल्कि जेल की सलाखों के पीछे ही होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY