लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर भड़का सुराज सेवादल

0
6

प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकालकर किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, सभी वहीं धरने पर बैठे
नगर संवाददाता
देहरादून। प्रदेश में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजते हुए जोरदार नारेबाजी के बीच रैली निकालकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया और सभी कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गए।
यहां सुराज सेवादल के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में यमुना कॉलोनी के पास इकटठा हुए और वहां से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने निकले तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और बिना हंगामा व धक्का मुक्की के सभी कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा है कि सरकार यह स्पष्ट करें कि पिछले पांच वर्षों में स्वास्थ्य को लेकर कौन सी ठोस नीति बनाई गई और उससे आम उत्तराखंडियों को क्या लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि एम्स जैसे बड़े अस्पताल में भी उत्तराखंड के 8० प्रतिशत मरीजों को बेड तक नहीं मिलते है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में अधिकांश स्टाफ अन्य प्रदेशों के है।
उन्होंने कहा कि जिससे आम उत्तराखंडियों को कोई विशेष लाभ नहीं मिल पा रहा है। जोशी ने कहा है कि उत्तराखंड के मरीजों को ऑपरेशन और स्वास्थ्य लाभ के लिए महीनों तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है। कहा कि दून चिकित्सालय, कोरोनेशन अस्पताल, सुशीला तिवारी अस्पताल आज रेफर सेंटर बनकर रह गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई बड़े अस्पतालों में भी नेताओं व अधिकारियों की पार्टनरशिप है जहां आम जनता की कोई सुनवाई नहीं होती है और इन चिकित्सालयों में उत्तराखंड के लोगों को उपचार नहीं मिल पाता है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल कम और फाइव स्टार होटल ज्यादा दिखाई देते है, जो सरकार की स्वास्थ्य नीतियों की नाकामियों को दर्शाता है। रमेश जोशी ने कहा कि आयुष्मान योजना मात्र ढकोसला बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि सारे टेस्ट प्राइवेट सेंटरों में पैसे देकर कराने पड़ रहे है और मेडिकल स्टोर से पैसों में खरीदनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में आयुष्मान योजना का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को भी गोल्डन कार्ड का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है। जो चिंता का विषय है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि पहाड़ों में रोज मरीजों की मौत हो रही है, गर्भवती महिलाओं को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि आम उत्तराखंडियों को स्वास्थ्य सुविधा ही नहीं मिल रही तो फिर उत्तराखंड राज्य बनाने का क्या लाभ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली वाले दलों ने देश को लूटकर रख दिया है।
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया है और अब संगठन प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। सुराज सेवादल ने चेतावनी दी है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो सरकारी अस्पतालों में आम जनता को बेहतर उपचार नहीं मिला और आयुष्मान व गोल्डन कार्ड जैसी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया, लो संगठन प्रदेशभर में उस आन करने के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश महामंत्री देवेद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष अजय मौर्या, संगठन मंत्री अतिश मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु धामी , विजेंद्र, अनिल, कमल धामी, इंतजार, आलम, नौशाद, अजय, सुंदर, विनोद राणा, सुचित अग्रवाल, नितिन कटारिया, जावेद, राहुल, शहजाद, कुणाल, शिवम, उस्मान, इरफान, विजेंद्र राधव, आदिल, कावेरी जोशी, पूजा बिष्ट, पूजा नेगी, सुनीला, गीता तोमर, भूमिका, नसरीन, सुमन, सोनम, नेहा, वसीला सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY