धामी के नेतृत्व की दिल्ली तक गूंज

0
4

किरेन रिजिजू ने सीएम के जनसेवा के जज्बे को किया सलाम
पुष्कर के नेतृत्व में विकसित उत्तराखण्ड का दिख रहा आईना
देहरादून(संवाददाता)। आवाम से किये गये वायदों को धरातल पर उतारने वाले मुख्यमंत्री ने पांच साल से स्वच्छ सरकार चलाने का जो हुनर दिखा रखा है उसके चलते राज्यवासी तो मुख्यमंत्री की दमदार कार्यशैली के कायल हो ही रखे हैं वहीं मुख्यमंत्री के नेतृत्व की धूम लम्बे समय से दिल्ली तक मची हुई है। केंद्रीय मंत्री ने मंच से मुख्यमंत्री की खुलकर तारीफ की और उन्होंने यह भी साफ संदेश दिया कि उनके नेतृत्व में विकसित उत्तराखण्ड का आईना दिल्ली से लेकर देशभर के लोग देख रहे हैं। मुख्यमंत्री के जनसेवा के जज्बे को केन्द्रीय मंत्री ने सलाम किया और मुख्यमंत्री की सरकार चलाने की शैली पर उन्होंने एक बडा भरोसा दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और उनकी जनसेवा एक बार फिर राज्य के अन्दर 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और उनकी कार्यशैली को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा दी गई आत्मीय शुभकामनाओं और प्रशंसा पर मुख्यमंत्री धामी ने उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का विश्वास उनके लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के प्रति और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो व्यापक विजन देश के सामने रखा गया है, उत्तराखंड सरकार उसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का हर निर्णय प्रदेशहित, जनहित और सुशासन को केंद्र में रखकर लिया जा रहा है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आज तेजी से विकास के नए अध्याय लिख रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन, निवेश, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, डिजिटल सेवाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना है। धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को नई गति मिली है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेश, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में उत्तराखंड को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। प्रदेशवासियों का स्नेह, वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और केंद्र सरकार का सहयोग उन्हें जनसेवा के मार्ग पर और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, आधुनिक और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की नींव तैयार करना भी है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री ने पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वास राज्य सरकार के लिए नई ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप विकसित उत्तराखंड का सपना साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता, ईमानदारी और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी, ताकि देवभूमि विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर सके।

LEAVE A REPLY