आवाम का लाडला है धामी

0
7

ऋषिकेश(संवाददाता)। मुख्य सेवक के रूप में जनसेवा के पांच वर्ष पूरे होने पर ऋषिकेश में आयोजित सेवा, सुशासन और समर्पण, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाडा) कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस आत्मीयता के साथ मेरा स्वागत किया गया उससे मैं भाव विभोर हंू। उन्होंने कहा कि आप सभी का यह विश्वास ही मेरी सबसे बडी शक्ति है जो प्रदेश हित में साहसिक निर्णय लेने और रात-दिन उत्तराखण्ड की सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जब तक जन सेवा का यह दायित्व मेरे कंधों पर है, मेरा प्रत्येक क्षण प्रत्येक प्रयास और प्रत्येक संकल्प देवभूमि की सवा करोड जनता की सेवा और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेगा।
मुख्य सेवक के रूप में जनसेवा के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऋषिकेश में आयोजित सेवा, सुशासन और समर्पण जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का अटूट विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के स्नेह, आशीर्वाद और भरोसे ने उन्हें हमेशा उत्तराखंड के हित में साहसिक फैसले लेने और दिन-रात जनसेवा के लिए प्रेरित किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यक्रम में जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया, उससे वह भाव-विभोर हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस जनविश्वास का प्रतीक है जो प्रदेश की जनता ने उनकी सरकार और उसकी कार्यशैली पर जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक जनसेवा का यह दायित्व उनके कंधों पर रहेगा, तब तक उनका प्रत्येक क्षण, प्रत्येक प्रयास और प्रत्येक संकल्प देवभूमि की सवा करोड़ जनता की सेवा तथा उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन, गरीबों के कल्याण, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सरकार ने सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हुए प्रदेश के चहुंमुखी विकास की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आने वाले समय में भी जनता के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानते हुए सरकार विकास की इस यात्रा को और अधिक गति देगी, ताकि उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सके।

LEAVE A REPLY