सीएम का दो टूक अल्टीमेटम बाहरी राज्यों से न हो ड्रग्स सप्लाई

0
210

राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए
धामी बोलेः ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर कसो शिकंजा
देहरादून। उत्तराखण्ड को 2025 तक नशामुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री संकल्पबद्ध है और वह राज्य के अन्दर नशे को जड़ से खत्म करने का दो टूक संदेश पुलिस महकमे को देते आ रहे हैं और उन्होंने साफ कहा हुआ है कि राज्य के अन्दर युवा पीढी को नशे के मकडजाल से बाहर निकालना है इसके लिए पुलिस के सभी कप्तान अपने इलाकों में नशे के खिलाफ बडा ऑपरेशन चलाते रहे। सीएम ने आज एक बार फिर अफसरशाही को दो टूक अल्टीमेटम दिया है कि बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड के अन्दर किसी भी कीमत पर ड्रग्स सप्लाई न हो पाये और राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्तकता बढाई जाये। वहीं मुख्यमंत्री ने डिंªक एण्ड ड्राइव करने वालों पर शिकंजा कसने का सख्त आदेश दिया है और उन्होंने कहा है कि कई बार देखने में आया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले सडक पर चलने वाले आम आदमी को अपना निशाना बना देते हैं जिससे उनके जीवन पर एक बडा संकट खडा हो जाता है इसलिए राज्यभर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों को सबक सिखाया जाये कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन पर सख्त एक्शन होना तय है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को बृहद स्तर पर संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और अधिक सशक्त बनाया जाए। आवश्यकता अनुसार इसमें नए पदों का सृजन भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’ 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन इस पर शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग मिलकर कार्यशालाओं का आयोजन करें तथा ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए विस्तृत एक्शन प्लान तैयार कर उस पर अमल करें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि बाहरी राज्यों से ड्रग्स की सप्लाई राज्य में न हो पाए। ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने पुलिस को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया है। इस दिशा में प्रदेश में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके लिए शहरी विकास विभाग को नोडल विभाग के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY