जनता बोलीः गजब के हैं हमारे सीएम

0
191

विकास, अपनों का दिया दर्द, आपदाओं से लड़ रहे धामी
विधानसभा में प्रशासनिक कार्य प्रणाली देखने पहुंचे पुष्कर
देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड की जनता भी अब यह कहने से नहीं चूक रही कि मुख्यमंत्री गजब के हैं और हर मोर्चे पर वह निडर होकर काम कर रहे हैं। जहां वह उत्तराखण्ड के विकास का एक बडा खाका खींच रहे हैं तो वहीं अपनों के द्वारा दिये गये दर्द को भी वह सहन करके खामोशी के साथ विकास के पथ पर आगे बढ रहे हैं। एक साथ उत्तराखण्ड में आई आपदाओं से लडने के लिए वह खुद मोर्चा संभाले हुये हैं और युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन को अपनी देखरेख में शुरू कराने का जो जज्बा उन्होंने दिखा रखा है उससे आपदा पीडितों को यह विश्वास है कि उनके मुखिया उनके साथ संकट के इस दौर में अभेद खडे हैं। वहीं राज्य के विकास की लम्बी लकीर खींचने के साथ ही वह आज विधानसभा के कार्यालयों में वहां की कार्य प्रणाली से रूबरू होने के लिए पहुंचे और साफ कहा कि सरकार जनता को सुगम, पारदर्शी और तुरंत सेवायें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा देहरादून में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्रीगणों के कक्षों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति तथा आमजन व जनप्रतिनिधियों के कार्यों से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में विधानसभा के कार्यकलापों को भी तकनीकी दृष्टि से और अधिक सक्षम तथा आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य किए गए हैं।

LEAVE A REPLY