विपक्ष ने सदन में उडाई कानून की धज्जियां: धामी

0
118

गैरसैंण, भराड़ीसैंण/देहरादून। विधानसभा का सत्र शुरू होते ही कांग्रेसी विधायकों ने सदन की गरिमा को तार-तार करते हुए जिस तरह से वहां बवाल मचाते हुए वहां माइक और कुछ सामान तोड रहे थे तो उससे वहां हडकम्प मच गया और विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें ऐसा करने से खूब रोका लेकिन कांग्रेसी विधायक पंचायत चुनाव में धांधली और राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर अपना आक्रोश दिखाते रहे जिससे विधानसभा सदन युद्ध का अखाडा बन गया और इसको लेकर जहां विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी नाराजगी दिखाई तो वहीं मुख्यमंत्री ने भी साफ कहा कि सदन में बहस होनी चाहिए थी, जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन विपक्ष ने जिस तरह से कानून की धज्जियां उडाई हैं वह पूरा देश देख रहा है।
विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों द्वारा कानून व्यवस्था सहित अनेक मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंचकर हंगामा किया और वहां पर मेज को तोडऩे का प्रयास किया। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने हंगामा कर रहे सभी विपक्षी सदस्यों को पीठ से समझाते और नसीहत देते हुए कहा है कि सभी से निवेदन कर रही हूं और प्रॉपर्टी मत तोडि़ए है बहुत गलत बात है, प्रॉपर्टी मत तोडिए, आपकी भी प्रॉपर्टी है और उत्तराखंड प्रॉपर्टी है, उत्तराखंड की जनता की प्रॉपर्टी है। उन्होंने कहा कि आप मत तोडिए, उत्तराखंड की जनता के पैसों से बना हुआ यह सदन है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी को मत तोडिए, प्रॉपर्टी को मत तोडिए। उन्होंने कहा कि और उत्तराखंड की जनता की प्रॉपर्टी है और उत्तराखंड की जनता की गाढ़ी कमाई से यह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मत तोडिए, मत तोडिए, लेकिन विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे और मेज को तोडने का प्रयास करते रहे।

LEAVE A REPLY