सीएम ने श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा को शुरू कराई शटल सेवा

0
159

श्रद्धालु शटल सेवा और पैदल सफर तय कर पहुंच रहे केदारनाथ
रूद्रप्रयाग(संवाददाता)। बाबा केदारनाथ की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के मन में आस्था की जो उमंग खतरनाक रास्तों के बावजूद भी दिखाई दे रही है उससे साफ दिखाई दे रहा है कि उनमें बाबा के दर पर जाकर माथा टेकने की कितनी बडी अभिलाषा है। चंद दिनों तक सोनप्रयाग से गौरीकुंड मार्ग अवरूद्व होने के कारण यात्रा को रोक दिया गया था और उसके बाद जिला व पुलिस प्रशासन ने रास्ता साफ करने वाली एजेंसियों को मैदान में उतारकर जल्द से जल्द पैदल रास्ता बनाने के लिए आगे किया था और आखिरकार चौबीस घंटे पूर्व पैदल रास्ता बनाकर श्रद्धालुओं के लिए आस्था की यात्रा को फिर शुरू करा दिया गया था। अब मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को आदेश दिये कि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा कराने के लिए शटल सेवा भी शुरू की जाये जिससे कि बुजुर्ग श्रद्धालुओं को आस्था के पथ पर ले जाकर उन्हें बाबा केदारनाथ के दर्शन कराये जायें। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आज सुबह से ही सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए शटल सेवा से श्रद्धालुओं को आस्था के पथ पर ले जाया जा रहा है तो वहीं हजारों श्रद्धालु पैदल मार्ग से बाबा के दर पर बम-बम भोले के उद्घोष लगाते हुए आगे बढ रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हर पल मंथन और चिंतन करके अफसरों को दो टूक संदेश देते आ रहे हैं कि जिस आस्था पथ पर रास्ते खराब हों वहां यात्रा तभी शुरू कराई जाये जब पैदल चलने का मार्ग खुल जाये। चंद दिनों से केदारनाथ यात्रा को सिर्फ इसलिए रोका गया था क्योंकि बडे बोल्डर और बडा मलबा सोनप्रयाग से कोई गौरीकुंड के बीच सडकों पर आ जाने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में पड सकती थी। मुख्यमंत्री ने पल पल केदारनाथ यात्रा पर जिला प्रशासन से अपडेट लिया और दो-तीन दिन तक यात्रा मार्ग में आ रखे मलबे को साफ करने तक यात्रा को रोक दिया गया था और चौबीस घंटे पूर्व इस यात्रा को दुबारा शुरू किया गया। कल सावन का चौथा सोमवार है और बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंच रहे हैं इसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रप्रयाग के डीएम और पुलिस कप्तान को आदेश दिये कि बाबा केदारनाथ की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा तत्काल प्रारंभ की जायें जिससे कि बुजुर्ग और महिला श्रद्धालुओं को आस्था के पथ पर सुगम तरीके से पहुचंाया जा सके। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आज रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम यात्रा हेतु सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए शटल सेवा भी प्रारम्भ कर दी। श्रद्धालुओं द्वारा शटल सेवा के माध्यम से व पैदल आवागमन किया जा रहा है। पुलिस कप्तान ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु ढंग से जारी है। गौरीकुण्ड के समीप क्षतिग्रस्त हुए मार्ग पर सुरक्षा बलों द्वारा श्रद्धालुओं को पार करवाया जा रहा है। देर रात्रि को हुई बारिश के कारण गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच मार्ग में मलबा-पत्थर इत्यादि आ गए थे, जिनको कि सम्बन्धित कार्यदाई संस्था द्वारा साफ कर दिया गया है। केदारनाथ धाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों से अनुरोध है कि अतिरिक्त सतर्कता एवं मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप ही अपनी यात्रा करें।

LEAVE A REPLY