अब ट्रिपल इंजन से होगा विकास

0
138

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के अन्दर डबल इंजन की सरकार तेजी के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ती जा रही है और आज राज्य का एक-एक व्यक्ति यह सपना संजो चुका है कि अब उसका उत्तराखण्ड विकास के उस रास्ते पर आगे बढ़ चला है जहां पहुंचने के लिए बाइस सालों में किसी भी सरकार के पूर्व मुखिया ने अपने कदम आगे नहीं बढाये थे। उत्तराखण्ड का आवाम अब हर तरफ यही पुकार रहा है कि धामी का राज दमदार है और उनका शासन करने का जो अंदाज है उसके चलते पंचायत चुनाव में आवाम ने उत्तराखण्ड के अन्दर गांव की सरकार बनाने का अपना संदेश बम्पर वोटिंग करके एक तरह से दे दिया है। उत्तराखण्ड में आज विकास उस दौड़ में शामिल हो रखा है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मुख्यमंत्री का एक ही विजन है कि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणीय राज्य बनाना है और उन्होंने गांव की सरकार बनाने के लिए आवाम को जिस तरह से पोलिंग बूथों पर आकर मतदान करने का संदेश दिया था उसके चलते गांव-गांव में पोलिंग बूथों पर मतदान करने के लिए आवाम की लगी भीड़ ने यह संदेश दे दिया है कि दो दिन बाद जब चुनाव परिणाम सामने आयेंगे तो उत्तराखण्ड के अन्दर ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से कोई नहीं रोक पायेगा? मुख्यमंत्री का भी साफ कहना है कि राज्य की जनता ने पंचायत चुनाव में जिस तरह से मतदान करने में अपनी इच्छाशक्ति दिखाई है उसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि गांव की सरकार में विकास के लिए ही कमल को खिलाने के लिए जनता घरों से बाहर निकली थी। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी चार साल से एक नये अंदाज में सरकार चला रहे हैं और सरकार चलाने का उनका जो स्टाइल है वह विपक्ष और भाजपा के बडे-बडे राजनेताओं को भी हैरान करता आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने राज्य की जनता को वचन दे रखा है कि उत्तराखण्ड के अन्दर विकास का वो इतिहास रचा जायेगा जिसका सपना वह राज्य बनने के बाद से ही देखते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री को डबल इंजन सरकार का जो साथ मिला हुआ है उसके चलते आज उत्तराखण्ड विकास के हर क्षेत्र में एक नई उडान पर उड चला है और यही कारण है कि आज पर्यटन और तीर्थाटन में भी उत्तराखण्ड अपनी एक नई पहचान बनाता हुआ नजर आ रहा है। कांवड यात्रा में मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों को देवभूमि का नया रूप दिखा रखा है उससे वह हिन्दु रक्षक के रूप में अपनी एक नई पहचान बना चुके हैं। उत्तराखण्ड के अन्दर यूसीसी लागू किये जाने पर उन्हें हर तरफ सम्मानित करने का जो दौर चल रहा है वह यह बताने के लिए काफी है कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी उत्तराखण्ड के अन्दर एक दमदार राजनेता के रूप में उभर कर सामने आये हैं जिन्होंने विकास को एक नई उडान पर लेे जाने के लिए वो पटकथा लिखी है जिसकी किसी ने शायद कल्पना भी नहीं की थी।
उत्तराखण्ड में पंचायत चुनाव को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो रखा था कि वह चुनाव टालने के लिए नये-नये हथकंडे अपना रही है लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने दो टूक संदेश दिया था कि उत्तराखण्ड के अन्दर पंचायत चुनाव समय पर पूरे कराये जायेंगे और चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई धंाधली नहीं होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने गांव की सरकार बनाने के लिए संदेश दिया कि अगर राज्य के अन्दर गांव में विकास की धारा बहानी है तो इस चुनाव में हर तरफ कमल खिलाया जाये जिससे कि राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार तेजी के साथ विकास के उस पथ पर आगे बढ़ चले जहां गांव-गांव अपनी एक नई पहचान अपने में समेट लें।

LEAVE A REPLY