अद्भुत यात्रा कराने में धामी सुपर

0
99

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में एक दौर ऐसा भी आया था जब देश-विदेश के श्रद्धालु चारधाम यात्रा के खतरनाक रास्तों और वहां आने वाली आपदा को देखते हुए अपने कदम आस्था पथ पर ले जाने से कतराने लगे थे लेकिन जैसे ही उत्तराखण्ड की कमान युवा मुख्यमंत्री को मिली तो उन्होंने खुद देश के कोने-कोने में जाकर श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि वह उत्तराखण्ड आस्था के पथ पर आयें और चारधाम यात्रा में उन्हें सुगम और सुरक्षित भाव देने के लिए सरकार उनके साथ खडी रहेगी। मुख्यमंत्री ने अपने अब तक के कार्यकाल में हर बार होने वाली चारधाम यात्रा को यादगार यात्रा बनाकर उनके दिलों पर राज किया है। चारधाम यात्रा चल रही है और आसमानी बारिश से पहाड़ों में त्राहिमान मचा हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा में आने वाले एक-एक श्रद्धालु के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा चक्र तैयार कर रखा है कि खतरनाक रास्तों पर किसी भी श्रद्धालु के साथ कोई अनहोनी न हो पाये और उनकी यात्रा सुगम रहे। आसमानी बारिश और पहाडों से टूटते पथरों से रास्ते खतरनाक होते चले गये लेकिन मुख्यमंत्री की रणनीति ने हर श्रद्धालु को यह विश्वास दिलाये रखा कि उनकी यात्रा पर कोई संकट नहीं आयेगा और वह सकुशल यात्रा कर अपने घरों को जायेंगे।
उत्तराखण्ड मे पिछले चार साल से चारधाम यात्रा करा रहे मुख्यमंत्री लाखों श्रद्धालुओं का दिल जीतने के जिस सफर पर आगे बढे हैं उससे देशभर में मुख्यमंत्री का राजनीतिक वजूद उफान पर दिखाई देता आ रहा है। आज बाबा केदारनाथ धाम के कपाट धूमधाम के साथ बंद हो गये और कपाट बंद होने के साक्षी हजारों श्रद्धालु बने जिन्होंने एक स्वर मे कहा कि मुख्यमंत्री ने सुपर सीएम की तरह देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अद्भुत यात्रा कराकर उनके दिल मे एक बडी जगह बना ली है। चारधाम यात्रा मे आये लाखों श्रद्धालु हमेशा एक स्वर मे यही बोलते हुए दिखाई दिये थे कि उन्हें चारधाम यात्रा मे सिस्टम का जो दिल जीतने वाला रूप दिखाई दिया है उसके असली हीरो उत्तराखण्ड के सुपर सीएम ही हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य मे चली चारधाम यात्रा को अद्भुत बनाकर श्रद्धालुओं को जो सुगम और सुरक्षित यात्रा का एक बडा संदेश दिया है उससे भाजपा हाईकमान भी मुख्यमंत्री की रणनीति का कायल हो गया है। बारिश के मौसम मे भी मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा कराने का जो वचन निभाया उससे हर साल यात्रा मे आने वाले श्रद्धालुओं के हौसले बुलंद होते चले गये और यही कारण है कि बडे से बडे संकट मे भी श्रद्धालु यात्रा पथ पर जाने के लिए बेताब दिखाई देते थे और मुख्यमंत्री भी संकट के समय उनके साथ यह कहकर खडे रहे थे कि सरकार ने सुगम और सुरक्षित यात्रा कराने का जो वचन श्रद्धालुओं को दिया था उसे उन्होंने पूरा किया है। इस बार चल रही चारधाम यात्रा भी श्रद्धालुओं को एक सुखद भाव दे रही है और आस्था के पथ पर आने वाले श्रद्धालुओं को चौबीस घंटे सुगम यात्रा का आभास मुख्यमंत्री और उनके अफसर करा रहे हैं। मुख्यमंत्री चारधाम यात्रा को लेकर लगातार उसकी मॉनिटिरिंग करते आ रहे हैं जिससे कि श्रद्धालुओं को यह इल्म रहे कि सरकार उन्हें हर खतरे से बचाने के लिए उनके साथ खडी हुई है। आसमानी बारिश और खतरनाक रास्तों को तय करने के लिए श्रद्धालुओं के मन में जो उमंग देखने को मिल रही है वह अलौकिक है और यही कारण है कि आज मुख्यमंत्री आस्था के पथ पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के दिलों में बस गये हैं।

LEAVE A REPLY