देहरादून(संवाददाता)। एसटीएफ के पुलिस कप्तान ने कुख्यात अपराधियों को पकडने के लिए ऑपरेशन चला रखा है और जैसे ही महाराष्ट्र की काइम ब्रांच ने उन्हें सूचना दी कि हथियारों का एक बडा सौदागर देहरादून में मौजूद है तो उस पर एसटीएफ और महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच ने एक बडा ऑपरेशन चलाते हुए वन तस्करों को हथियार सप्लाई करने वाले कुख्यात कामरान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से काफी संख्या में हथियार बरामद किये हैं। कामरान से यह पता लगाया जा रहा है कि वह कब-कब अन्य देशों में आता-जाता रहा है। एसटीएफ को यह भी पता चला कि अन्तर्राष्ट्रीय हथियार सौदागर दिल्ली में भी साथियों के साथ दो हजार कारतूसों के साथ कुछ वर्ष पूर्व पकडा गया था।
एसटीएफ पुलिस कप्तान नवनीत भुल्लर ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अवैध असलहो के सप्लायर की तलाश में उत्तराखण्ड एसटीएफ एवं महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की देहरादून मे की गयी संयुक्त छापेमारी मे कुख्यात अन्तर्राष्ट्रीय हथियार सौदागर को थाना क्लेमन्टाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अतर्राष्ट्रीय वन तस्करो के गैंग को सप्लाई करता था अवैध असलहे -पूर्व मे भी दिल्ली से 2००० अवैध कारतूस के साथ पकडा गया था। उन्होंने खुलासा किया कि कुख्यात कामरान ऑनलाइन बुकिंग लेकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट व कुरियर के माध्यम से महाराष्ट्र के गैंग तक अवैध असलहे व कारतूस सप्लाई करता था। उन्होंने बताया कि तीन दिवस पूर्व महाराष्ट्र मे वन्य जीवों के शिकारी गैंग के सदस्यो से भारी मात्रा मे अवैध असलहे व कारतूस बरामद हुए थे।
एसटीएफ उत्तराखंड को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच पुलिस ने सूचना दी कि जनपद यवतमाल महाराष्ट्र के थाना यवतमाल सिटी मे पंजीकृत मुकदमें आम्र्स एक्ट , 135 महाराष्ट्र पुलिस एक्ट पंजीकृत किया था जिसमे दो शातिर वन्य जीव तस्करो की गिरफ्तारी की गई थी जिनसे एक- 22 कैलीबर की राइफल, एक -177 कैलीबर एयर गन, एक- डबल बोर पोट गन, एक -32 रिवाल्वर, एक- क्रॉसबो हंटिंग ट्रेजर ट्रिगर गार्ड के साथ , ०5- कारतूस 12 बोर, 5०- जिन्दा कारतूस , 85- जिंदा कारतूस, ०.22 कैलिबर के 9० जिंदा कारतूस, लॉन्ग राइफल बॉल इंडियन गोला बारूद , स्टील और तांबे के 3० जिंदा कारतूस , 3० जिंदा कारतूस , एक- मिलिट्री रंग की बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद हुए थे। बदमाशों सेे भारी मात्रा मे बरामद हुए अवैध असलहो के सम्बन्ध मे पूछताछ से पता चला कि इस गैंग को ये सारे असलहे देहरादून के रहने वाले उनके गैंग के सदस्य कामरान अहमद द्वारा उपलब्ध कराए गए थे साथ ही पता चला कि इन असलहो का प्रयोग वन्य जीवों की शिकार करने के लिए प्रयोग किया जाता था। इस सूचना को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच द्वारा उत्तराखण्ड एसटीएफ से साझा किया गया । इस पर पुलिस कप्तान एस०टी०एफ० नवनीत सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक टीम का गठन कर उन्हें महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच के साथ ऑपरेशन कामरान चलवाया। उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा देहरादून मे कामरान अहमद की तस्दीक कर जानकारी एकत्रित की गई पता चला कि कामरान अहमद अंतर्राष्ट्रीय आम्र्स डीलर गैंग का सदस्य है जो एक शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व मे अपने गैंग के सदस्यों के साथ 2००० (दो हजार अवैध कारतूस) बरामदी मे आम्र्स एक्ट मे वर्ष 2०22 मे दिल्ली के प्रतापगंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाने से जेल जा चुका है । आज महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच के साथ उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा वांछित अभियुक्त कामरान अहमद पुत्र नईम अहमद निवासी बी-2ध्118 यमुना विहार दिल्ली हाल निवासी केशवकुंज देहरादून, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया । कामरान अहमद से पूछताछ मे उसके अन्य देशों मे आने-जाने की जानकारी के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिन पर एसटीएफ आगे कार्यावाही की योजना बना रही है। पुलिस कप्तान ने बताया कि पकडे गये कामरान का लम्बाचौडा अपराधिक इतिहास है।

