टिहरी(संवाददाता)। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों के डीएम और पुलिस कप्तानों को साफ संदेश दिया हुआ है कि अगर कहीं पर भी कोई हादसा या दुर्घटना होती है तो बचाव और राहत के लिए कम से कम समय में बचाव दल वहां पहुंचे और राहत कार्य में जुट जाये जिससे कि किसी को भी अपने प्राण त्यागने न पडे। कांवड यात्रा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दो टूक संदेश दे रखा है कि प्रशासन और पुलिस महकमा चौबीस घंटे अलर्ट मोड पर रहेगा। वहीं आज सुबह जब कावंडियों से भरा एक ट्रक ऋषिकेश से चम्बा की ओर जाते हुये तछला के पास पलटा तो चंद समय में ही प्रशासन व पुलिस के अफसर मौके पर दौड पडे और वहां पुलिस, एसडीआरएफ और डाक्टरों की टीम ने बचाव व राहत कार्य का तेजी के साथ ऑपरेशन शुरू किया और सभी घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया जहां कुछ गंभीर घायलों को आनन-फानन में ऋषिकेश के एम्स अस्पताल और नरेन्द्र नगर अस्पताल में रैफर किया गया। मुख्यमंत्री ने टिहरी प्रशासन को आदेश दिये कि सभी घायलों का बेहतर इलाज किया जाये और उन्हें जल्द से जल्द ठीक करके उन्हें उनकी यात्रा पर रवाना किया जाये।
आज सुबह थाना नरेंद्र नगर, जनपद टिहरी गढ़वाल अंतर्गत जाजल, तछला के पास एक कांवडिय़ों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह वाहन ऋषिकेश से चंबा की ओर जा रहा था। इस हादसे का पता चलते ही जनपद की डीएम और पुलिस कप्तान अलर्ट नजर आये और उन्होंने आनन-फानन में खुद मौके पर अपनी दौड लगाई और उसके बाद वहां पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और डाक्टरों की टीम ने ट्रक पलटने से घायल हुये कावंडियों को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए फकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और उसके बाद गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश एवं नरेंद्र नगर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि ट्रक में लगभग 15 से 17 कांवड़ यात्री सवार थे।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर सर्चिंग कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति वाहन में फंसा न हो। स्थिति पर उच्च अधिकारीगण नजर बनाए हुए हैं। इस पूरे हादसे पर प्रशासन और पुलिस महकमा जिस तरह से अलर्ट नगर आया उससे साफ दिखाई दे गया कि चारधाम यात्रा और कावंड यात्रा को लेकर सरकार और सिस्टम किस तरह से अलर्ट हैं।
तीन कांवडियों की मौत पर सीएम दुखी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद में खाड़ी के पास हुई सड़क दुघर्टना में मृत कांवड़ यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्य्त लाभ की कामना की है।
जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि बुधवार सुबह कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक खाड़ी से दो किमी आगे पलट गया था। जिसमें 18 यात्री सवार थे, उन्होने बताया कि दुर्घटना में तीन कांवड यात्रियों की दुरूखद मृत्यु हुई है। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान संचालित करते हुए, सभी यात्रियों को ट्रक से बाहर निकाला। जिसमें से चार घायलों को एम्स ऋषिकेश और शेष को नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक को सीधा कर लिया गया है।

