उत्तरकाशी जिले के ऊंचाई क्षेत्रों में बर्फबारी, दिलकश हुआ नजारा

0
219

पहाड़ों पर बर्फबारी , नए साल पर सैलानियों की बल्ले-बल्ले
उत्तरकाशी(संवाददाता)। जिले के ऊंचाई वाली पहाडिय़ों पर एक सप्ताह पहले हुई बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को शाम को शीतलहर चलने से लोग परेशान हैं। ऊंचाई क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही जबकि निचले इलाकों में हो रही झमाझम बारिश से ठंडी हवाएं चलने से खांसी जुकाम से भी लोग परेशान हैं। बीते सोमवार को गंगोत्री , मुखवा, धराली,हर्षिल , दयारा, यमुनोत्री, खरसाली, हरकिदून जैसी जगहों पर जमकर बर्फ पड़ी। बर्फबारी के बाद गंगा यमुना घाटी और आसपास के क्षेत्रों में सर्दी बढ़ गई है। दिन में जब तक धूप रहती है कुछ राहत मिलती है लेकिन सुबह व शाम को कड़के की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकघ् िस्नोफॉल से उत्तराखंड की खूबसूरती में चार चांद लग गया है। सैलानी भी बर्फबारी का मजा लेते दिख रहे हैं। इन दिनों ट्रैकिंग करने वालों की संख्या ज्यादा देखने को मिल रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, धराली, मुखबा, जानकी चट्टी, खरसाली, हरकिदून, केदारकांठा ओसला, गंगाड़, फिताड़ी, लिवाड़ी, संकारी, जैसी जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।
बीती रात से पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी का रोमांच लौटना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश के रूप में दिखाई देगा। जो सच साबित हो गई। नए साल के जश्न को खास बनाना चाहते हैं, तो उत्तराखंड की बर्फीली वादियां आपका इंतजार कर रही है। देशभर से सैलानी नए साल का जश्न मनाने उत्तराखंड पहुंचते हैं और इस बार उन्हें बर्फबारी का अनमोल तोहफा मिल चुका है। बर्फ से ढके पहाड़, चारों ओर सफेदी और ठंडी हवाएं, यह दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम नहीं होगा।

LEAVE A REPLY