देहरादून(संवाददाता)। राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से छह डिग्री गिरा पारा गिर गया है और ऐसा दिखाई दिया कि दिन में ही चारों ओर अंधेरा छा गया और वहीं ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाकर ठंड को दूर करने का प्रयास किया और कई स्थानों पर लोग व राहगीर आग सेकते हुए नजर आये और वहीं बारिश से मौसम भी खुशग्वार हो गया। वहीं दूसरी ओर ऊंची ऊंची पहाडिय़ों पर बर्फबारी ने सफेद चादरें ओढ़ ली है। यहां राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से नए साल से पहले उत्तराखंड में बदलते मौसम ने ठंड बढ़ा दी है। बीते रोज सुबह से छाए बादलों से दिन भर अंधियारा छाये रहे और दोपहर बाद बारिश के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है।
इस दौरान दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई बारिश देर शाम तक रुक-रुककर होती रही और इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ और लगातार को रही बारिश से इन सब के बीच दिन का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देहरादून में 2.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, आज का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। उधर बीते रोज से देर रात रुक-रुककर बारिश हो रही है और इससे तापमान में गिरावट आ गई है।
वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से खूबसूरत नजारे दिखाई दे रहे है और लेकिन बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ा रहा है और वहीं मौसम विभाग ने चेताया भी है। राजधानी सहित उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानों तक बारिश और बर्फबारी के खूबसूरत नजारे देखने को मिल रहे हैं तो दूसरी ओर मौसम को देखते हुए विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने चेताया है कि बर्फबारी के कारण कई इलाकों में सड़कों की स्थिति खतरनाक हो सकती है और जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। बर्फबारी के तुरंत बाद सड़कों से बर्फ हटाना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जिससे रास्ते बंद होने की संभावना है।
इस दौरान मौसम विभाग का कहना है कि ऐसे में ट्रैवल प्लान बनाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। वहीं पर्वतीय क्षेत्र के ऊंचे ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के बीच हो रही बर्फवारी ने सफेद चादरें ओढ़ ली है और वहां पर सेलानियों की भीड़ भी इस नजारे को देखने जा रहे है और लगातार इसका आनंद ले रहे है।

