मूल निवास के लिए 195० की कट ऑट डेट का विरोध करेगी सपा

0
251

देहरादून(नगर संवाददाता)। समाजवादी पार्टी की नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक प्रदेश कार्यालय परेड ग्राउंड में संपन्न हुई और इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर पोखरियाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार धरातल पर विकास कार्य नहीं करती है बल्कि भ्रामक प्रचार ज्यादा कर रही है। उन्होंने कहा कि मूल निवास के लिए 195० की कट ऑट डेट का विरोध किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ किया गया एक भी वायदा पूरा नहीं किया है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी ने हर साल दो करोड बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा किया था वह चुनावी जुमला निकाला। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की जनता का ध्यान ज्वलंत मुददों महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से हटाने के लिए लोगों की धार्मिक भावनाओं का दोहन करने पर आतुर है, देश की जनता भाजपा सरकार की नाकामियों को समझ चुकी है और देश की मोदी सरकार को 2०24 में विदा करने का मन बना चुकी है।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी गुलफाम अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि सपा बूथ लेबल पर छोटी छोटी सभायें करके भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करेंगें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जितनी बार भी जीरो टॉलरेंस की बात करते है सरकारी कार्यालयों में और ज्यादा भ्रष्टाचार बढ जाता है। उन्होंने कहा िक राज्य की भाजपा सरकार एक और तो सशक्त भू कानून की बात करती है और दूसरी ओर देश व विदेशों में रोड शो कर उद्योगपतियों को आमंत्रित करती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा मूल निवास व सशक्त भू कानून पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें और इसे तत्काल प्रदेश में लागू किया जाये, केवल कृषि भूमि पर रोक लगाने से काम नहीं चलेगा। इस अवसर पर बैठक में सपा के संगठन को बूथ लेबल पर मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर बठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजने का निर्णय लिया। इस अवसर पर बताया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 41 मजदूरों को बाहर निाकलने वाले रैट होल माईनरों को एक एक लाख रूपये का चेक देने व उत्तराखंड में इससे पहले आई प्राकृतिक आपदाओं में बढ चढकर उत्तराखंड के लोगों की मदद करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है और जबकि राज्य सरकार ने 41 मजदूरों को बाहर निकाले वाले रैट हॉल माईनरों को मात्र पचास पचास हजार रूपये दिये है।
इस अवसर पर बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर राज्य में कडा भू कानून लागू करने का समर्थन किया और उत्तराखंड राज्य गठन दिवस नौ नवम्बर सन दो हजार से पहले जो भी व्यक्ति उत्तराखंड में रह रहा था उसके उत्तराखंड का निवासी मानकर एक जैसा निवास प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की गई और मूल निवास के लिए 195० की कट ऑट डेट का विरोध करने का निर्णय गया, क्योंकि यह भारत के संविधान की मूल भावना के विरूद्ध है।
इस अवसर पर बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल, गुलफाम अली, सगीर मिर्जा, तृप्ति अवस्थी, रूही अंजुम, डाक्अर राकेश पाठक, आरिफ जुसैन वारसी, संजय सिंह, मुहम्मद नासिर मंसूरी, हेमा बोरा, रविन्द्र नेगी, लियाकत अब्बसी, नीरज यादव, नरेन्द्र गुर्जर, नईम अब्बासी, सुरेश यादव, हारून सलमानी, इम्तियाज मलिक, रेखा मौर्य, नफीस अहमद, जी सी यादव, राव दानिश, शशिक कुमार याव, संजय मल्ल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सगीर मिर्जा ने की और संचालन जिला प्रमुख महासचिव आरिफ हुसैन वारसी ने किया।

LEAVE A REPLY