मकान मंे दबकर मासूमों की मौत

0
275

टिहरी (संवाददाता)। पहाडों में हो रही लगातार बारिश से कच्चे घरों को काफी नुकसान हो रहा है और पहाड भी दरक रहे हैं। टिहरी में हो रही बारिश के चलते सकलाना पट्टी में एक मकान पर मलबा आ जाने के कारण मकान को काफी नुकसान हुआ और उसमें एक बालक व बालिका दबे होने की बात सामने आ रही है जिसको लेकर एसडीआरएफ ऑपरेशन चलाकर बच्चों की खोज में जुटी तो मलबे के नीचे से दोनो मासूम बच्चों की लाशें मिली जिसके बाद वहां गांव में काफी मातम छा गया और लोगों की आंखों में आंसू थे कि इस बारिश से एक भाई बहन हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गये।
आज प्रात: डीडीएमओ टिहरी द्वारा बताया गया कि मरोड़ा पुल, सकलाना पट्टी में मलवा आने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमें एक बालक व बालिका दबे हुए है। सकलाना पट्टी के ऊपर बादल फटने की आशंका पर एसडीआरएफ टीम को सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पहुँचने हेतु सूचित किया गया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना में तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में रात्रि में हुई बारिश से प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूट गई जिसमें उनके दो बच्चे दब गए। राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा, पुलिस चौकी सत्यो द्वारा बच्चों को मलबे से निकालाकर दोनों बच्चों को पीएचसी सत्यो पहुँचाया गया, जिन्हें डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मरने वाले बच्चों में कुमारी स्नेहा व रणवीर हैं। जिनकी उम्र दस और बारह वर्ष की थी।

LEAVE A REPLY