नहर में डूबे युवक का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

0
146

काशीपुर(राजू अनेजा)। बताते चले कि बीती रात काशीपुर के एसडीएम और तहसीलदार को सूचना मिली की महादेव नहर में हल्द्वानी से सैर सपाटा करने आए दो युवक नहाते हुए डूब गए। वहां खड़े लोगों ने एक व्यक्ति को किसी तरह बचा लिया जबकि हल्द्वानी निवासी 20 वर्षीय कामिल नामक युवक डूबता हुआ तेज बहाव में बह गया है।
सूचना पर हरकत में आए प्रशासनिक अमले एसडीआरएफ की टीम ने रात भर सर्च अभियान चलाते हुए युवक की तलाश की लेकिन युवक रात टीम को बरामद ना हो सका जिसके बाद सुबह फिर टीम के द्वारा युवक की तलाश को सर्च अभियान चलाया गया जहां एसडीआरएफ सहित अन्य टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए महादेव लहर से डूबे युवक कामिल का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY