केदारनाथ से लौट रही मैक्स गंगा में समाई, तीन की मौत

0
119

ऋषिकेश(संवाददाता)। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स मालाकुंठी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर कर  गंगा में समा गई। वाहन में 11 यात्री सवार थे। जिसमें से 5 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिसमें 3 की मौत हो गई।बाकी तीन यात्रियों  के अभी भी लापता होने पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है ।
घटना तब हुई जब पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर नीचे गिरा और वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद वाहन खाई में गिर गया। सभी यात्री केदारनाथ से यात्रा कर लौट रहे थे। वह अलग-अलग प्रांत के रहने वाले हैं। मौके पर एसडीआरएफ टीम व थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार की  सुबह करीब  तीन बजे चौकी ब्यासी,थाना मुनिकीरेती की है। जिसे  सूचना मिली कि एक मैक्स उत्तराखंड नंबर की जो सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही थी, गहरी खाई में गिरने के बाद गंगा में समा गई है। इस वाहन में चालक सहित 11 व्यक्ति सवार थे। मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच मुख्य मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मदद के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। खाई से रेस्क्यू कर पांच यात्रियों को निकाला गया। इन यात्रियों में बिजेंदर 46 वर्ष पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली,आकाश 22 वर्ष पुत्र तेज सिंह, प्रदीप कुमार 27 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह,निवासी शाहपुर पंजाब, रोशन कुमार 25 वर्ष पुत्र सुबोध निवासी नालंदा बिहार, कल्याणी 25 वर्ष पत्नी जरजना रवि राय, पुत्र कुमुमा निवासी  एस, सी, स्ट्रीट सड़क, सीका कुलम ,बोदम हैदराबाद शामिल है, सभी को गंभीर चोटे आई हैं। घायलों को राजकीय चिकित्सालय भेजा गया।थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि चालक सहित अन्य छह लोग की तलाश जारी है।
बचाए गए यात्रियों से पूछताछ के बाद लापता लोग के बारे में जानकारी मिली है, कि वाहन में सवार सभी लोग अलग-अलग राज्य से संबंधित है। लापता यात्रियों में अभिजीत त्यागी निवासी भोजपुर भजन गढ़ दिल्ली,अतुल सिंह निवासी शिवपुरी बिहार,अक्षय कुमार निवासी बिहार,सौरभ कुमार, कल्याणी पत्नी रवि हैदराबाद,मैक्स चालक का नाम पता अज्ञात शामिल है।इसी के साथ घटना में अक्षय पुत्र स्वर्गीय मनोज सिंह ग्राम डूंगरी बडबीघा जिला सिकपुरा बिहार, रवि और सौरभ की मौत हो गई है।रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया शनिवार की रात आठ बजे सभी लोग सोनप्रयाग से एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। सुबह मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से वर्षा में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हों गई और गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी।

LEAVE A REPLY