देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान भी मैदान में उतर गये और उन्होंने कांवड यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कांवडियों तथा भण्डारा संचालकों से मिलकर उन्हें दिशा-निर्देश दिये। कप्तान ने कांवडियों से कहा कि आपकी यात्रा सुखद हो।
मां गंगा की उद्म स्थली गंगोत्री धाम के जनपद उत्तरकाशी में स्थित होने से कांवड यात्रा की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण स्थान है। हर साल हजारों की तादाद में कांवडिये गंगाजल (कांवड) लेने गंगोत्री धाम पहुंचते और यहां से कांवड लेकर पैदल या वाहन से अपने गंतव्य को जाते हैं। आज जनपद के पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी ने कांवडियों से मुलाकात की और उन्हें संदेश दिया कि वह सुरक्षित चलें। इसके साथ ही उन्होंने जगह-जगह संचालित हो रहे भण्डारा संचालकों से मुलाकात की और सफाई व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया।