बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने निकाली रैली

0
128

देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से घण्टाघर तक बढ़ती महंगाई के विरोध में गले में सब्जियों की माला डालकर एवं थाली बजाकर रैली निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि आज महंगाई चरम पर है लेकिन केन्द्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई नीति नहीं अपना रही है। इस अवसर पर रौतेला ने कहा कि महंगा टमाटर,महंगी दाल आम आदमी का है आज बुरा हाल और फिर भी केन्द्र सरकार मौन है।
यहां उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इकटठा हुए और वहां से बढ़ती महंगाई के विरोध में गले में सब्जियों की माला डालकर एवं थाली बजाकर घंटाघर तक रैली निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है लेकिन केन्द्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई नीति नहीं अपना रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई पर महिला कांग्रेस अपना विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रखेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य की भाजपा सरकार के शासन काल में महंगाई चरम पर है और आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है और अब टमाटर भी ज्यादा महंगा हो गया है जो सब्जी से अपनी पकड़ को दूर कर रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई की पर्याय बनी केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार को जगाने के लिए देश की महिलाओं को सड़कों पर उतरना चाहिए। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर रैली में प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, मीना रावत, पुष्पा पंवार, नर्मदा नेगी, अनुराधा सिंह, मालती सिंह, प्रणिता बडोनी, पायल बहल सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY