पुष्कर के नये मंत्रिमण्डल के बाद दायित्वों का खुलेगा पिटारा!

0
270

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। भाजपा ने 2०24 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी जीत का प्लान बनाकर उसे धरातल पर उतारने का मिशन शुरू कर दिया है और यही कारण है कि आने वाले किसी भी समय पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमण्डल में फेरबदल देखने को मिल सकता है जिसके चलते लम्बे समय से विधायक से मंत्री बनने की आस में बैठने वालों को पुष्कर का एक बडा गिफ्ट मिल सकता है तो वहीं मुख्यमंत्री पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी दायित्व का तोहफा देने के लिए भाजपा हाईकमान से जल्द हरी झण्डी भी दिलवा सकते हैं जिससे कि दायित्व पाने के बाद भाजपा नेता व कार्यकर्ता जोश के साथ चुनावी रणभूमि में उतरकर पार्टी को पांचो लोकसभा सीटों पर जीत का स्वाद चखा सकें।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री अपना दूसरा कार्यकाल शानदार अंदाज में शुरू किये हुये हैं और उन्होंने संगठन को साथ लेकर चलने में विश्वास दिखा रखा है उसी का परिणाम है कि राज्य के अन्दर कांग्रेस के किले में छेद होते जा रहे हैं और काफी नेता और कार्यकर्ता भाजपा के खेमे में अपनी राजनीति को सुरक्षित महसूस कर उसका दामन पकड रहे हैं? वहीं 2०24 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सम्भवत: जल्द से जल्द दायित्व का गिफ्ट दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे जिससे कि भाजपा हाईकमान 2०24 का चुनावी रण देखते हुए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ काम करने के लिए दायित्व का गिफ्ट दे सके। माना जा रहा है कि निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में राज्यमंत्री पद के दर्जे के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों की आस लगाये भाजपा नेताओं को नववर्ष से पहले मुख्यमंत्री दायित्व का उपहार उन्हें दे सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में यह बात उभर रही है कि प्रदेश भाजपा ने दायित्व वितरण के लिए लम्बे समय से राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन के पदाधिकारी एक बडी सूची को अमलीजामा पहनाने के लिए लम्बा मंथन और ंिचतन कर चुके हैं लेकिन कुछ समय पूर्व अचानक सोशल मीडिया पर जब दायित्वों को लेकर एक कथित सूची वायरल हुई तो उससे भाजपा के नेता भी हैरान हो गये थे कि आखिरकार यह सूची किसने एक साजिश के तहत वायरल की है? भाजपा के अन्दर यह भी आवाज उठ रही है कि सरकार एक साथ दायित्व बांटने से परहेज करेगी और दायित्वों को देने के लिए वह चरणबद्ध तरीके से दायित्वों का वितरण करती हुई दिखाई देगी? चर्चा यहां तक है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2०24 के लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को बडी जीत दिलाने के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द दायित्व का गिफ्ट देना चाहते हैं जिससे कि दायित्व पाने के बाद पार्टी के लोग जोश के साथ चुनावी रणभूमि में जुट जायें। वहीं यह सम्भावना भी व्यक्त की जा रही है कि शायद भाजपा हाईकमान पहले पुष्कर सिंह धामी का नया मंत्रिमण्डल बनायेगा और उसके बाद दायित्वों का गिफ्ट देने पर मोहर लगाई जायेगी? मौजूदा दौर में पुष्कर सिंह धामी हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में एक बडा जोश भरकर उन्हें 2०24 के लोकसभा चुनाव में जुट जाने का संदेश दे रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अब तक के कार्यकाल में हुये विकास को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओ को संदेश दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY