मोबाइल टॉवरों से कीमती पाटर््स उडाने वाला गिरोह दबोचा

0
372

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। राजधानी के कई इलाकों में मोबाइल टॉवरों से कीमती पाट्र्स चोरी होने की घटनाओं से पुलिस कप्तान काफी चिंतित नजर आ रहे थे और उन्होंने इस गैंग को दबोचने का टास्क एसओजी प्रभारी और प्रेमनगर थाना प्रभारी को सौंपा तो उन्होंने अपनी टीमों के साथ सर्विलांस के सहारे गैंग को दबोचने का ऑपरेशन चलाया और उसके बाद कई राज्यों में चोरी करने वाले मौर्य गैंग के चार सदस्यों को लाखों रूपये के उपकरणों के साथ दबोच लिया। हैरानी वाली बात यह है कि जिस कम्पनी को मैंटेनेस का ठेका मिला हुआ है उसका सुपरवाईजर ही इन वारदातों का असली मास्टर माईंड निकला। गजब की बात तो यह है कि इस गैंग ने चंद दिन पूर्व एक ही दिन में सात टावरों के उपकरण उडाकर पुलिस के सामने एक बडी चुनौती खडी कर दी थी।
पुलिस कप्तान दलीप कुवर ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि प्रेमनगर थाने में प्रवीण द्वारा शिकायत दी गई थी कि उनकी कम्पनी द्वारा विधोली क्षेत्र में एक मोबाइल टावर लगाया गया था जिसमें 19 जून को मोबाइल सर्विस अचानक से बंद हो गई थी जिसे चैक किया गया तो मालूम हुआ कि मोबाइल टावर से मोबाइल सर्विस प्रदान करने वाली डिवाइस जिसकी कीमत लाखों रूपये थी उसे चोरी कर लिया गया है। इसके साथ ही सेलाकुई, क्लेमंटाउन, प्रेमनगर क्षेत्र में भी मोबाइल टॉवरों से सर्विस प्रदान करने वाले कीमती उपकरण चोरी हो गये थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि इस गैंग की तलाश के लिए एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी और उनकी टीम के साथ प्रेमनगर थाना प्रभारी पीडी भट्ट, झाझरा चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी और कई दरोगाओं को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्तियो को चिन्हित किया और उनकी तलाश में दिल्ली, चण्डीगढ, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापे मारकर उनकी तलाश की गई लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस कप्तान ने बताया कि इसी बीच मुखबीर की सूचना पर एसओजी प्रभारी व प्रेमनगर थाना प्रभारी की टीम ने उत्तर प्रदेश के एक सक्रिय गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से प्रेमनगर में मोबाइल टॉवर से चोरी किये गये उपकरणों के साथ-साथ क्लेमटाउन, पटेल नगर, सेलाकुई क्षेत्र से चोरी किये गये उपकरण बरामद किये गये। कप्तान ने बताया कि इस गैंग का लीडर कमल नयन मौर्य है जो कि लखनऊ का रहने वाला है और वह उस कम्पनी का सुपरवाईजर है जिस कम्पनी को मोबाइल कम्पनियों ने मेंटिनेस का ठेका दिया हुआ है। उसके साथ गैंग के सहारनपुर निवासी विपुल कुमार, प्रियांशु कुमार व शामली निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। कप्तान ने बताया कि पूछताछ में गैंग लीडर कमल नयन मौर्य ने बताया कि वह एरो इंफ्राटेक्चर कम्पनी में वर्ष 2०13 से सुपरवाईजर के पद पर तैनात है और उसका कॉडिनेटर अतुल चौहान है।
गैंग लीडर ने बताया कि वह अतुल को फोन करके साइडो के बारे में पूछता है और अतुल चौहान के पास इण्डस मोबाइल कम्पनी टॉवरों में जो भी मैंटिनेंस के सम्बन्ध में मेल आती है अतुल उसे बताता है उसके बाद वह अपने साथ विजय कुमार जो उसका सहायक एसिटेंट है को साथ लेकर टॉवरों की तकनीकी खराबियों का लाइव लोकेशन विपुल और प्रयांशु को भेज देता है और उसके बाद वह टॉवरों से पार्टस चोरी कर लेते हैं। इस घटना का खुलासा करने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

LEAVE A REPLY