देहरादून(संवाददाता)। एक ओर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री मीडिया से रूबरू हो रहे थे तो उनसे कुछ दूरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं के दो पक्षों में जमकर लात-धूसे चले और वहां जिस तरह से हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ उससे सवाल खडा हो गया कि क्या ऐसे भाजपा मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव में विपक्ष को धूल चटाने के लिए मैदान में उतरेगी?
उल्लेखनीय है कि आज आईआरडीटी सभागार में जिस वक्त कार्यक्रम चल रहा था चर्चा है कि उस दौरान सभागार के गेट को बंद कर दिया गया जिस पर एक युवक द्वारा बाहर जाने को कहा गया लेकिन गेट पर खड़े कार्यकर्ता ने उस युवक को बाहर जाने से मना किया तो युवक ने गेट पर खड़े कार्यकर्ता के थप्पड़ मार दिया थप्पड़ मारने के बाद गेट पर खड़े कार्यकर्ता के समर्थन में अन्य कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा जिसके बाद युवक महिला के साथ कार्यक्रम से बाहर चला गया। दो पक्षों में जब संघर्ष हो रहा था तो मीडिया से रूबरू हो रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षाकर्मी एकाएक अलर्ट हो गये और उन्होंने संघर्ष कर रहे किसी भी युवक को मुख्यमंत्री की ओर नहीं आने दिया जिसके बाद युवक व एक महिला वहां से चले गये तो उसके बाद यही सवाल खडा होता रहा कि आखिरकार जिस कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री मौजूद थे तो वहां आपस में भाजपा के कार्यकर्ता क्यों लडे?