सीएम बोलेः अभूतपूर्व हो कावंड मेले

0
378

देहरादून(संवाददाता)। चार जुलाई से शुरू होने वाली कांवड यात्रा की कमान मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में संभाल ली है और यात्रा को अभूतपूर्व मनाने के लिए सीएम ने धर्मनगरी में अफसरों के साथ बैठक की और सभी अफसरों को साफ निर्देश दिये कि कावंड यात्रा में आने वाले यात्रियों का खुलकर स्वागत किया जाये और पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाये तथा धर्मनगरी में गंदगी का कहीं नामोनिशान न रहे। इसके साथ ही कावंड मेले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का भी बडा प्लान तैयार करने के लिए आदेश दिये हैं जिससे कि किसी भी कांवडिये को कोई परेशानी का सामना न करना पडे।
आज धर्मनगरी हरिद्वार में चार जुलाई से शुरू होने जा रही कावंड यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंच जहां उन्होंने अफसरों के साथ बैठक करते हुए साफ कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांवड यात्रा ऐतिहासिक होगी और इसमें सभी विभागों के अफसर आपस में तालमेल बनाकर कांवड यात्रा में होने वाली सभी तैयारियों को खुद परख लें और कहीं पर भी ऐसी कोई कमी सामने न आये जिससे कि यह बात उठे कि कांवड यात्रा के दौरान कहीं पर भी अव्यवस्था दिखाई दी। बैठक में मुख्य सचिव से लेकर सभी बडे अफसर मौजूद थे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कावंड यात्रा को अभूतपूर्व मनाने के लिए खुद कमान अपने हाथों में संभाल ली है और पिछली बार जिस तरह से कांवड में आये कांवडियों पर फूलो की वर्षा का दृश्य करोडो कांवडियों का मन मोह गया था उसी तर्ज पर इस वर्ष भी राज्य के मुख्यमंत्री ने एक बडा प्लान तैयार किया है और उसी प्लान के तहत सभी अफसरों को कांवड मेले में बेहतर व्यवस्था बनाने का टास्क दे दिया गया है और यह साफ किया है कि हर कांवडिये में शिव भक्ति का रूप देखने को मिलता है इसलिए किसी भी कांवडिये के साथ कोई ऐसा व्यवहार न करे जिससे उनके मन में एक पीडा दिखाई दे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से कावंड यात्रा को अभूतपूर्व बनाने के लिए अपना प्लान अफसरों के सामने रख दिया है उससे साफ नजर आ रहा है कि इस बार भी धर्मनगरी में कावंड मेले का दृश्य अलौकिक होगा।

LEAVE A REPLY