उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। राज्य में मॉनसून ने भारी बारिश के साथ प्रवेश कर लिया है। मॉनसून के पहले दिन ही प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। गढ़वाल से कुमाऊं तक नदियों का जलस्तर बढ़ा गया है। कई जगहों पर मलबा आने के कारण सड़कें अवरुद्ध हुई हैं।
शनिवार देर रात्रि से जारी झमाझम बारिश के रविवार को भी जारी है। बारिश के चलते गंगोत्री- यमुनोत्री हाईवे बंद होने और खुलने का शिलशिला जारी है ?। रविवार को गंगोत्री हाईवे बंदरकोट में पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण यातायात बाधित रहा। इसके चलते गंगोत्री धाम दर्शन को जा रहे सैकड़ों यात्री मार्ग पर फंसे रहे। हालांकि बंदरकोट में अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फिलहाल उक्त मार्गों पर आवाजाही सुचारू है लेकिन लगातार बारिश और मलबा गिरने से बंद होने की संभावना बरकरार है। उधर ओरछा बैंड भी शनिवार को बंद हो गया था जिससे अब खोल दिया गया है उत्तरकाशी घनसाली लंबगांव मोटर मार्ग पर स्थान गिंडा पुल के आगे रोड़ पर मलबा व पेड़ आने से मार्ग अवरुद्ध था, जो सुबह 9 बजे खुल गया। उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है।