सीएम साहब कैबिनेट मंत्री की शह पर हो रहा मेरी जमीन पर कब्जा

0
545

देहरादून(नगर संवाददाता)। रूपा फार्म, वार्ड संख्या 12, गुमानीवाला, ऋषिकेश निवासी स्वामी प्रकाशानंद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल की शह पर उनके सहयोगियों द्वारा उनकी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करन, निर्माण कार्य कराये जाने और उनके साथ हो रहे अन्याय व अत्याचार करने की शिकायत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की है और उनसे न्याय की गुहार लगाई है।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि प्रार्थी की भूमि हरिद्वार मुख्य मार्ग, गीतानगर, रेलवे क्रांसिंग के पास, ऋषिकेश, जिला-देहरादून, हरिद्वार ऋषिकेश मुख्य मार्ग एनएच-58 से लगती हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2०16 में हरेन्द्र सिंह पयाल, पुत्र खुशहाल सिंह, निवासी अभितग्राम, गुमानीवाला, ऋषिकेश, जिला-देहरादून से खरीदी हुई है जिसके कुछ भाग में उन्होंने दो खोखे बनाये और वर्ष 2०19 में एक खोखा सोनू गौड को वाहन की डेन्टिग-पेंटिंग के लिए व एक खोखा प्रवेश कुमार को सीमेन्ट के विक्रय करने के लिए किराये पर दिये हुए हैं।
उन्होंने कहा कि यह भूमि के पड़ोस में रहने वाले धीरज तोमर, विकास तोमर पुत्रगण स्वर्गीय नाथीराम तोमर, निवासीगण गीतानगर, ऋषिकेश, जिला-देहरादून के द्वारा वर्ष 2०21 में कोरोना के लॉकडाउन के दौरान प्रार्थी की उपरोक्त भूमि के शेष भाग में जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की गई जिस पर प्रार्थी के द्वारा उसी समय वर्ष 2०21 में सिविल जज (सीडि) ऋषिकेश, जिला-देहरादून में वाद योजित किया गया जो कि मूल वाद संख्या 21 वर्ष 2०21 स्वामी प्रकाशानन्द बनाम् धीरज तोमर आदि दर्ज हुआ जो कि विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि वाद योजित करने के उपरान्त विधायक व कैबिनेट प्रेमचन्द अग्रवाल के कैम्प कार्यालय बैराज ऋषिकेश में उनके ओएसडी ताजेन्द्र सिंह नेगी ने उनको फोन कर बुलाया, धीरज तोमर व विकास तोमर वहां पर पहले से मौजूद थे, ताजेन्द्र सिंह नेगी, विकास तोमर व धीरज तोमर ने धमकाया व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने कहा कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ऋषिकेश जिला देहरादून में विवाद के सम्बन्ध में परिवाद भी विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि जब भी अपने उपरोक्त भूमि पर आता-जाता है तो धीरज तोमर व विकास तोगर आदि उपरोक्त भूमि पर आने जाने से रोक लगाते हैं तथा मैं अपनी उपरोक्त भूमि पर न आने पाते इस कारण राजनीतिक प्रभाव, अधिकारियों से सांठगांठ करके उनके विरुद्ध मनगढंत तथ्यों के आधार पर मुकदमें दर्ज करवा देते है जिससे प्रार्थी के द्वारा उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल में रि पिटीशन योजित की गयी है जो कि विचाराधीन है और यह निर्माण कार्य करने में लगे हुए है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं अन्य अधिकारियों को प्रार्थनापत्र प्रेषित किये गये हैं। धीरज तोमर, विकास तोमर व ताजेन्द्र सिंह नेगी व विधायक प्रेम चन्द अग्रवाल के दबाव में आकर थाना- ऋषिकेश की पुलिस ने विपक्षीगण के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त भूमि कब्जा करने के प्रयास में धीरज तोमर व विकास तोमर ने कई बार अतिक्रमण करने की कोशिश की किन्तु मैंने उन्हें कब्जा करने में विफल कर दिया जिसके बाद स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल व उनके ओएसडी ताजेन्द्र सिंह नेगी के द्वारा धीरज तोमर, विकास तोमर आदि आपराधिक किस्म के व्यक्तियों से आपराधिक षड्यन्त्र करते हुए प्रार्थी की भूमि पर रात्रि के समय निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिसके विरूद्ध प्रार्थी के द्वारा अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिये गये जिस पर कोई कार्यवाही न होने के कारण विपक्षीगण धीरज तोमर, विकास तोमर व उनके साथ सम्मिलित ओएसडी ताजेन्द्र सिंह नेगी के द्वारा प्रार्थी की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य किये जा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षीगण व स्थानीय विधायक व मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक के ओएसडी ताजेन्द्र सिंह नेगी, एक राय होकर आपराधिक षड्यन्त्र करते प्रार्थी की भूमि को विधि विरुद्ध, असंवैधानिक
हुए व जबरन कब्जा करके छीन लेना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में इस प्रकरण में तत्काल निर्माण कार्य को रूकवाते हुए उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में अन्य संत भी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY