झमाझम बारिश से जलमग्न हुई राजधानी की सड़कें, खुली पोल

0
130

देहरादून(नगर संवाददाता)। राजधानी में सुबह हुई झमाझम बारिश के चलते रिस्पना व बिन्दाल नदी उफान पर रही और सड़के पूरी तरह से जलमग्न होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पडा और इतना ही नहीं की स्मार्ट सिटी के नाम पर खोदी गई नालियों का कार्य पूर्ण न होने व निकासी न होने के कारण सारा पानी सड़कों पर आ गया। पल्टन बाजार में व्यापारियों की दुकानों में पानी घुस गया जिससे उनका नुकसान हो गया। वहीं दूसरी ओर बारिश से राजधानी में कई स्थानों पर सड़कें धंस गई और एक ही बारिश में सड़कों की पोल खुल गई। धारा चौकी के पास पेड गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।
यहां राजधानी में सुबह हुई तेज बारिश के कारण जहां तापमान में कुछ गिरावट आई है और उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और वहीं दूसरी ओर बारिश से व्यापारियों का नुकसान भी हुआ है। पलटन बाजार सहित अन्य स्थानों में नालियों के चोक होने से व्यापारियों की दुकानों में पानी घुस गया और उनका नुकसान हो गया। इसी प्रकार राजपुर रोड पर भी कई दुकानों में पानी घुस गया और यहां पर स्मार्ट सिटी के नाम पर नालियां खोदी गई है और जल भराव होने से ऐसा हुआ। राजधानी के प्रमुख चौराहों सहित अन्य स्थानों पर जल भराव की स्थिति रही और कनक चौक, इंदिरा मार्केट, घंटाघर, दर्शन लाल चौक, सुभाष रोड, ग्लोब चौक, एस्ले हॉल, प्रिंस चौक सहित अन्य स्थानों पर अमूमन यही जलभराव की स्थिति रही, जिससे राहगीरों व पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा। बारिश के चलते जहां पर सड़को गढढामुक्त बनाने के लिए पैनवर्क किया गया उनकी पोल खुल गई और सड़कों पर गढढे ही गढढे दिखाई दे रहे है जो वाहन चालकों के लिए दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे है।
वहीं दूसरी ओर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा है कि देहरादून में बारिश होने के चलते शहर का काफी बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि सड़कों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि इसका एक ही कारण स्मार्ट सिटी परियोजना है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कामों पर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है। उन्होंने कहा कि यह ही नहीं कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन को कई बार कहा कि बरसात आने वाली है। उन्होंने कहा कि काम जल्द शुरू कर दो और ज्ञापन भी दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से भी मिले पर कुछ हुआ नहीं। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू हो गयी है। शहर में नालों को बनाने के लिए पड़ी निर्माण सामग्री सड़कों पर फैली है। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग के नाले चोक हैं।
उन्होंने कहा कि जगह जगह सड़कों में पानी भरा है। कहीं भी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजय सरकार से पूछना चाहती है कि क्या स्मार्ट सिटी इसलिए देहरादून को बनाया था। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का बुरा हाल है। पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के कामों से कोई फायदा नहीं हुआ और उल्टा दिक्कत हो गयी। उन्होंने कहा कि पल्टन बाजार में बिजली की लाइन भूमिगत की गई। उन्होंने कहा कि बिजली की तारे फुटपाथ में लटकी हैं। कोई भी हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि बरसात को देखते हुए अधूरे काम जल्द किये जाए। नालों की सफाई पूरी तरह से जल्द की जाए। स्मार्ट सिटी के कामों में तेजी लाए जाए। जिलाधिकारी की ओर से सभी कामों पर निगरानी रख कर रोज की रिपोर्ट ली जाये। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यवाही न होने आंदोलन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY