खाई में कार गिरने से दस की मौत

0
173

प्रमुख संवाददाता
पिथौरागढ़। शामा क्षेत्र के लोग बूलेरो कार में होकरा मन्दिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे और जैसे ही कार मसूरी होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास पहुंची तो गाडी का चालक गाडी से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। कार खाई में गिरने से उसमें सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर इसकी सूचना तत्काल पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने बचाव व राहत का कार्य शुरू किया तो इस दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गई जिनमें एक पति-पत्नी भी शामिल हैं। इस दुर्घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री ने शोक जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिरकार कार कैसे खाई में जा गिरी।
पुलिस के अनुसार आज पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास बूलेरो कार यूके०2टीए-1०845 खाई में जा गिरी जिसमें शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और वह मन्दिर में पूजा-अर्चना करने के लिए जा रहे थे। पांच सौ मीटर गहरी खाई में कार के गिरने से उसमें सवार दस लोगों की मौत हो गई। मृतकों में किशन सिंह, धर्म सिंह, कुंदन सिंह, निशा, उमेश सिंह, शंकर सिंह, महेश सिंह, सुन्दर सिंह, खुशहाल सिंह व दान सिंह शामिल हैं।

LEAVE A REPLY