राजधानी में धूमधाम से निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

0
174

देहरादून(नगर संवाददाता)। राम मन्दिर समिति तथा श्रीश्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति दीपलोक कालोनी, ओडिया समाज देहरादून के तत्वावधान में जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर ओडिया समाज भगवान श्री श्री जगन्नाथ की रथयात्रा बैंड बाजों व हरिनाम संकीर्तन के बीच धूमधाम से निकाली गई और इस दौरान जगह जगह रथयात्रा का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया।
यहां राम मन्दिर समिति तथा श्रीश्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति दीपलोक कालोनी, ओडिया समाज देहरादून के तत्वावधान में जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर ओडिया समाज भगवान श्री श्री जगन्नाथ की रथयात्रा बैंड बाजों के बीच धूमधाम से निकाली गई और इस दौरान जगह जगह रथयात्रा का फूलों की वर्षा के बीच स्वागत किया गया। इस अवसर पर शक्तिपुत्र पंडित सुबास चन्द्र शतपथी ने बताया कि इस बार नवीन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई । उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम मन्दिर में लगभग तीस वर्षो के पश्चात् भगवान श्री श्री जगन्नाथ के नूतन विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया गया और उन्होंने बताया कि श्री राम मन्दिर दीपलोक कालोनी बल्लूपुर रोड में चतुद्र्वा मूर्तियों का अभिषेक वेदमंत्रों में शक्तिपुत्र पंडित सुबास चन्द्र शतपथी एवं पंडित पुरुषोत्तम डिमरी द्वारा मंगल स्नान प्रात: साढे सात बजे करने के पश्चात् छेनापट्टा किया गया। उन्होंने बताया कि छेनापट्टा के उपरान्त जगन्नाथ पुरी की भांति शक्ति पुत्र पंडित शतपथी द्वारा दशावतार आरती की गई।
इस अवसर पर दशावतार आरती होने के बाद प्रतिमाओं के आलट, हरिनाम संकीतन और हरि हरि बोल के साथ प्रात: साढे आठ बजे धाडी पहुंडी विजे किया जायेगा। उन्होंने बताया कि क्रमश: श्री सुदर्शन, श्री बलभद्र, सुभद्रा और श्री श्री जगन्नाथ को (पहुँडी विजे) चलाकर सुसज्जित रथ तीन बार प्रदक्षिण कराकर रथ में आरोहण किया गया। उन्होंने बताया कि पूजा अर्चना एवं विधिवत छेरापैहरा करने के बाद रथ खींचना प्रारम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि देहरादून के प्रसिद्ध इक्कान के अध्यक्ष केशव भारती के तत्वावधान में हरि नाम संकीर्तन एवं विष्णुप्रेमी भक्तजनों द्वारा हरिबोल, पुरी के गुरुपद, रमन भाटिया, सर्वजीत ओझा, मनीष मौर्या, विकास मौैर्या गुरूपद अभिषेक मौर्या के तत्वाधान में घटनाद, बैंड बाजा सहित रथ बल्लूपुर रोड से होकर किशन नगर चौक पहुंचा। उन्होंने बताया कि किशन नगर चौक में श्री श्री जगन्नाथ के ननिहाल राधा कृष्ण मन्दिर के अध्यक्ष केशवलाल गोयल, बीना सूद, नन्दनी शर्मा, मोहन जोशी, एम एम शर्मा, मुकेश कुमार तथा पदाधिकारियों एवं महिला मण्डली द्वारा भव्य स्वागत किया गया और आरती, बन्दापना, जगन्नाथ के वस्त्र अलंकार पुष्प हार, मिठाई, लक्ष्मी माता के वस्त्र प्रदान करने के बाद रथ गुरुद्वारा साधु संगत सैय्यद मौहल्ला, बिन्दाल पुल, कनॉट प्लेस, घण्टाघर, पल्टन बाजार, कोतवाली, धामावाला, हनुमान चौक, प्राचीन शाकुम्भरी मन्दिर, सांई मन्दिर, तुलसी प्रतिष्ठान, तिलक रोड होते हुए श्री राम मन्दिर दीप लोक पहुंचकर रथयात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर श्री राम मन्दिर पहुंचने पर लक्ष्मी माता और श्री श्री जगन्नाथ के चन्दापना के बाद पुन: घाडी पाहुण्डि विजे कराकर चारों प्रतिमाओं को रत्न सिंहासन में आरोहण किया गया। इस अवसर पर रथयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि समस्त भक्तजनों को महाप्रसाद एवं रहणी प्रसाद ननिहाल के फल मिठाई का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि पुन: सायं साढे सात बजे शक्तिपुत्र चन्द्र शतपथी द्वारा दस अवतार आरती की गई। पन्द्रह दिनों से अस्वस्थता के कारण आराम कर रहे श्री श्री जगन्नाथ को वैदिक परम्पराओं ओर पूजा अर्चना कर आम श्रद्वालुओं के दर्शनाथ जगाया गया और उनकी दशावतार महा आरती की गई और इस वर्ष उनके सारथी सुनील अग्रवाल रहे। इस दौरान इसके पश्चात् पहुडी विले कर उनको नन्दी घोष रथ में परिवार के साथ विराजमान किया गया। उन्होंने बताया कि और रथ में पुन: उनके सार भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई और इस वर्ष उनके सारथी प्रसिद्ध समाजसेवी कुंवर जपेन्द्र सिंह रहे और उन्होंने यह भी बताया कि श्री श्री जगन्नाथ व उनको परिवार जिस भी रथ में विराजमान होता है उस नन्दी घोष रथ भी कहते है जिसे सैकडों हजारों श्रद्वालु हरिबोल के जोरदार जयघोष के साथ खिचीं गई और धीरे से आगे बढाया गया। उन्होंने कहा कि मौसी के घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि मन्दिर से प्रारम्भ होकर यात्रा का प्रथम पडाव श्री राधाकृष्ण का मन्दिर किशननगर चौक पर होता है जिसे प्रभु की मौसे का घर भी कहते है।
उन्होंने बताया कि यहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया और वहां भी वैदिक परम्पराओं को वहन कर प्रभु की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण व पुष्प के साथ ही प्रसाद अर्पित किया गया और उनकी आरती की गई और सभी भक्तों को भी प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि श्री श्री जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर सम्पूर्ण विश्व में एक ही तारीख व तिथि निकलने वाली रथयात्राओं में एक देहरादून जनपद की भी होती है। उन्होंने बताया कि यात्रा में रास्ते में भक्तजन हरिनाम का जोरदार संर्कीतन करते हुए चल रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दिन सांय में महाप्रसाद का भण्डारा होगा। इस अवसर पर जोगेन्द्र सिंह पुंडीर, पंडित सुबास चन्द्र शतपथी अध्यक्ष, आर के गुप्ता, राम मन्दिर, सचिव, अरविन्द कुमार मित्तल, अनिल आनन्द, राम किशोर गुप्ता एल डी आहुजा, नारायण दास, पुनीत बग्गा, सुनील शर्मा, एस के गांधी, संजय कुमार गर्ग, हितेन्द्र सक्सेना, घनश्याम नारायण दास, जी एस चुग, अनिल बांगा, अनिल आनन्द, अनुराग गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY