देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम सिंह की माता रूपा देवी का बीते रोज निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थी और कुछ समय से बीमार चल रही थी। उन्होंने बीते रोज जाखन स्थित घर पर अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। आवास पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया और आज सुबह अंतिम यात्रा के साथ उनका हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया और प्रीतम सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी और इससे वह पंचतत्व में विलीन हो गई।
इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह की माताजी रूपा देवी के निधन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार, पी के अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, नवीन जोशी, गरिमा दसौनी, सुनीता प्रकाश, मोहन काला, प्रदीप जोशी, विशाल डोभाल, संजय किशोर आदि वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने दु:ख व्यक्त करते हुए उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह की माता के अंतिम दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। वहीं दूसरी ओर सभी ने नम आंखों से विधायक प्रीतम सिंह की माता रूपा देवी को अंतिम विदाई दी।