पुरोला/उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। पुरोला नगर में शांति कायम होने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान 23 वें दिन खोल दिए हैं। शनिवार को प्रशासन ने दुकान के सामने पुलिस बल बल का पहरा तैनात किया । बता दें कि बीते माह 26 मई को मुस्लिम समुदाय के युवक और अन्य युवक द्वारा नाबालिग लड़की के अपहरण मामले के बाद दोनों समुदाय के बीच गतिरोध बना था। इसी बीच अज्ञात लोगों द्वारा समुदाय विशेष के दुकानों पर रात्रि को चेतावनी भरे पोस्टर चिपकाए थे कि प्रस्तावित महापंचायत से पूर्व समुदाय विशेष पुरोला छोड़ दें। इस के चलते मुस्लिम व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी थी। प्रशासन ने पुरोला में वीरवार प्रस्तावित महापंचायत रोकने के लिए 14 जून से 19 जून तक संपूर्ण तहसील पुरोला में धारा 144 लगाई थी लेकिन शुक्रवार को पुलिस थानाअध्यक्ष पुरोला की जांच अख्या आने के बाद उपजिलाधिकारी पुरोला देवानंद शर्मा ने शुक्रवार को धारा 144 हटा दी गई थी। जिसे शनिवार को प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के बीच 23वें दिन खुलवा दिया है।