और फि र पकडा गया ‘मुन्ना भाईÓ

0
149

देहरादून(संवाददाता)। झाझरा प्रेमनगर के सेंटर में हो रही परीक्षा केन्द्र में एक संदिग्ध को जब सेंटर इंचार्ज ने देखा तो उन्होंने तुरंत प्रेमनगर थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी जिसके बाद थाना प्रभारी ने दलबल के साथ इंस्टीट्यूट में प्रवेश किया और संदिग्ध से जब सख्ती से पूछताछ की तो इस बात का खुलासा हुआ कि वह किसी ओर की परीक्षा देने के लिए खुद आया था। परीक्षा देने के लिए उसने एक युवक से सांठगांठ कर पैसे लिये थे और उसी के चलते वह उसके स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया हुआ था। मुन्ना भाई का सारा राज बेनकाब कर प्रेमनगर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस कप्तान दलीप कुंवर ने बताया कि तुलाज इन्स्टीट्यूट धूलकोट झाझरा प्रेमनगर देहरादून के सेन्टर इन्चार्ज कुमार यशपाल सिन्हा ने थाना प्रभारी प्रेमनगर पीडी भट्ट को सूचना दी कि उनके उक्त परीक्षा केन्द्र पर एसएससी द्वारा मल्टीटास्किंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी थी।जिसमें उनके स्टाफ को परीक्षा केन्द्र में एन्ट्री के दौरान एक व्यक्ति को पकडा,जो कि परीक्षा देने आया था और संदिग्ध लग रहा है तथा अपने बारे में जानकारी नहीं दे रहा था। पुलिस कप्तान ने बताया कि प्रेमनगर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने अपने साथ झाझरा चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी व अपनी टीम को साथ लिया और तुलाज इन्स्टीट्यूट में जाकर उक्त पकडे व्यक्ति से पूछताछ की व तलाशी ली तो उसके पास मौजूद परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र तथा आधार कार्ड मे लगी फोटो परीक्षा देने आये व्यक्ति से भिन्न थी। इसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ की पकडा गया व्यक्ति किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने उक्त केन्द्र पर आया था। इस पर उक्त व्यक्ति को थाने पर लाकर पुलिस द्वारा पूछताछ की गयी तो मुन्ना भाई बने व्यक्ति द्वारा अपना नाम जतिन कुमार उम्र 21 वर्ष नि० ग्रा० मारकपुर पो०ओ० बिजनौर थाना कोत० बिजनौर बताया तथा बताया कि मूल अभ्यर्थी अमूल कुमार नि० ग्रा० सराय कजियान पो० नेटोर जिला बिजनौर उ०प्र० से पैसे के लालच में साठं गांठ कर उसके स्थान पर परीक्षा देने की योजना बनाकर उक्त केन्द्र पर परीक्षा देने आया था। पुलिस कप्तान दलीप कुंवर ने बताया कि मुन्ना भाई की जामा तलाशी में मूल अभ्यर्थी के नाम से पहचान पत्र तथा परीक्षा हेतु मूल अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र बरामद हुआ। कप्तान ने बताया कि जतिन के कब्जे से आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राईविंग लाईसेंस बरामद किया गया है तथा इस मामले में अमूल कुमार की तलाश में पुलिस की एक टीम को बिजनौर रवाना किया गया है।

LEAVE A REPLY