छावनी में तब्दील हुआ पुरोला

0
184

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। पुरोला में होने वाली महापंचायत को लेकर जब देश भर में राज्य की भाजपा सरकार को कटघरे में खडा किया जा रहा था और वहां अशांति फैलाने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का जो शोर मचा उसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रूख अपनाते हुए संदेश दे दिया था कि किसी को भी शांति व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती और पुरोला में महापंचायत न होने देने के लिए उन्होंने साफ संदेश दिया तो उसके बाद पुलिस और प्रशासन ने पुरोला में महापंचायत रोकने के लिए धारा 144 लागू कर दी और साफ संदेश दिया कि अगर किसी ने भी कानून व्यवस्था को बिगाडने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। वहीं इलाके के एडीम ने आमजन से शांति, कानून ब्यवस्था बनाये रखने की अपील की और उसी के चलते इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया जिससे कोई भी असामाजिक तत्व अपने इरादों में कामयाब न हो सके।
उत्तरकाशी का पुरोला नगर आज पुलिस छावनी में तब्दील हो रखा है ! पुरे नगर क्षेत्र में पुलिस के सैकड़ों जवान चप्पे चप्पे पर तैनात किये गए हैं । प्रशासन महापंचायत को होने से रोकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है ! बाहर से महापंचायत में जा रहे लोगों को जहाँ तहाँ रोका जा रहा है, हिन्दू संघठनों की महापंचायत पर रोक लगाने व धारा 144 के विरोध में आज यमुनाघाटी के सभी प्रमुख बाजार पूर्णत: स्वत:स्फूर्त बंद हैं! पुरोला प्रकरण को देख रहे एडीएम तीर्थपाल सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पुरोला घटना को लेकर मीडिया एवं सोशल मीडिया में कतई भी भ्रामक सूचना न प्रसारित की जाय। उन्होंने कहा कि भ्रामक सूचना से कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालो को कतई भी बख्शा नही जाएगा। तथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी । उन्होंने पुरोला में शांति व्यवस्था बनाने में जनसहयोग से अपील की है।

LEAVE A REPLY