उत्तराखंड में 80 प्रतिशत से ज्यादा कमीशन का खेल

0
165

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश में सरकार के मंत्री आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में 4० प्रतिशत कमीशन की बात की गई है और यहां उत्तराखंड में 8० प्रतिशत से ज्यादा कमीशन का खेल चल रहा है।
यहां यमुना कालोनी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट ने शिकायतकर्ता पर पचास हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि विभागीय कैबिनेट मंत्री के संज्ञान में उद्यान निदेशक का मामला था लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की और आखिरकार मुख्यमंत्री का क्यों इंतजार कर रहे थे और कैबिनेट मंत्री है तो वह भी तो संस्पेड कर सकते थे लेकिन मुख्यमंत्री ने इस मामले में हस्तक्षेप कर निदेशक हरमिन्दर बवेजा को सस्पेंड करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों पर अभी तक कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में अदरक व हल्दी के बीज आज तक नहीं दिया गया और एक ही कंपनी को बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है और सभी मिले हुए है और व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है और अभी तक किसी और पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मंत्री आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए है।
उन्होंने कहा कि जहां से शुरू अपने तक जायेगी यह आग। उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म स्थल भी, मुस्लिम कम्युनिटी व सूफी कम्युनिटी के हो और ज्यादातर ने जंगलों में ही धर्म स्थलों का निर्माण किया है। पूर्णागिरी मंदिर, डोईवाला के बीच पडने वाले देवी मंदिर आदि पर कंटेन्ट करने की जरूरत है और यह भी होना चाहिए कि इतने साल पुराने मंदिरों रेगुलाइजेशन करें। उन्होंने कहा कि और वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली के गांव के पास एक व्यक्ति ने अपनी जमीन पर मंदिर बनाया गया और मजार का नाम दिया गया है और वहां पर छत्र और चिमटे आदि चढाये जाते है और वह उसकी नाप की भूमि है और उसे तोडने का नोटिस दिया गया है जो 25-26 सालों से लोगों की सेवा करता आ रहा है। मुस्लिम नहीं बल्कि वहां पर हिन्दू ही जाते है और केवल मजार का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर मुख्य सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी अपने विवेक पर काम करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को संवेदनशीलता के आधार पर हल किये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार एक दूसरे को खुश करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बहुत ही हल्के व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ दल के प्रदेश अध्यक्ष है और आवाम की सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों में भय का वातावरण पैदा न हो यह भी उनकी व सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनमें कोई ग्रेविटी नहीं है और लगातार हल्के बयान देते आ रहे है और भाजपा में कभी ऐसे अध्यक्ष नहीं देखे। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष व सरकार बताये की अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी कौन था।
उन्होंने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने, बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया था लेकिन आज महंगाई चरम पर है और बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन राज्य सरकार किसानों की समस्याओं पर, अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था, अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आज तक इस मामले में वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले में शामिल भाजपा के हॉकम सिंह का हॉकम कौन था और जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है और केवल जनता को भटकाने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर वार्ता में मथुरादत्त जोशी, अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY