उत्तरकाशी(संवाददाता)। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रौहेला ने लव जिहाद की घटना को लेकर जन सामान्य में आक्रोश व्यक्त किया गया और वर्तमान में स्थिति तनावपूर्ण है और क्षेत्र में 14 जून से 19 जून तक धारा 144 निशेषाज्ञा लगाई गई है और नगर क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में और लगातार निगरानी रखी जा रही है और शांति व्यवस्था बनाई जा रही है और जिला प्रशासन की ओर से इंतजाम किये जा रहे है। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी रौहेला ने कहा कि बीते कुछ दिनों में तीन बार शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए समन्वय समिति की बैठक की गई है और जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आज की गई है और धारा 144 और वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत कराया जायेगा और इसमें सभी का सहयोग शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मिलेगा। इस अवसर पर एसएसपी आदि शामिल रहे।