लव जिहाद पर महापंचायत को लेकर सुलग रही उत्तरकाशी?

0
248

सीएम की सख्ती देख धारा 144 लागू
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड की अस्थाई राजधानी दून के पछवादून में लव जिहाद के कुछ मामलांे को लेकर वहां काफी बवाल मच रहा था और इलाके के विधायक ने साफ अल्टीमेटम दिया था कि इलाके में लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तो वहां लव जिहाद पर मचा संग्राम खामोश होता चला गया लेकिन उत्तरकाशी के पुरोला में लव जिहाद को लेकर कल बुलाई गई महा पंचायत को लेकर पिछले कुछ दिनों से उत्तरकाशी सुलग रही है? उत्तराखण्ड के पुरोला में लव जिहाद पर मचा तूफान देशभर में देखने को मिल गया और पुरोला में होने वाली महापंचायत को रोकने के लिए जिस तरह से ‘एआईएमआईएम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुदीन ओवैसी और 52 रिटायर्ड नौकरशाहों ने मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर महापंचायत की अनुमति न देने की अपील की है उसको देखते हुए राज्य के सीएम भी होने वाली महापंचायतों को लेकर सख्त रूख में सामने आये तो सिस्टम के अफसरों ने पुरोला में धारा 144 लागू करके यह संदेश दे दिया कि महा पंचायत नहीं होगी और उसी को देखते हुए पुलिस और शासन-प्रशासन के अफसरों ने लव जिहाद को लेकर होने वाली महापंचायत पर सुलग रही उत्तरकाशी में अमन-चैन बनाने के लिए रणनीति के तहत सभी समुदाय के लोगों के साथ बैठकें आयोजित करनी शुरू कर रखी हैं और धारा 144 लगने के बाद यह साफ हो गया है कि सरकार ने तय कर लिया है कि किसी को भी शांतिभंग की इजाजत नहीं दी जा सकती। वहीं लव जिहाद को लेकर कल होने वाली महापंचायत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इंकार कर दिया है और याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी गई है। वहीं सरकार के सख्त रूख के चलते जिस तरह से पुरोला में धारा 144 लागू कर दी गई है उससे अब यह साफ हो गया है कि कल लव जिहाद को लेकर पुरोला में होने वाली महापंचायत पर ब्रेक लग गया है?
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के इतिहास मंे पहली बार राज्य के अन्दर लव जिहाद के मामलों को लेकर एक बडा तूफान मचा है और इस तूफान की आहट अस्थाई राजधानी के पछवादून में सुनने को मिली थी जहां लव जिहाद के चंद मामलों को लेकर काफी हल्ला मचा था और उसके बाद वहां के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मीडिया से रूबरू होते हुए साफ कहा था कि लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और लव जिहाद पर उनकी पैनी निगाह रहेगी क्योंकि सरकार का साफ रूख है कि उत्तराखण्ड में लव जिहाद सहन नहीं किया जायेगा। वहीं उत्तरकाशी के पुरोला में लव जिहाद का मामला इतना गर्मा गया कि व्यापारियों और आम जनमानस ने लव जिहाद के खिलाफ खुली बगावत कर दी और वहां का व्यापार भी बंद रहा और जिस तरह से एक समुदाय के दुकानदारों को पुरोला से दुकानें खाली करने के पोस्टर लगाये गये उससे उत्तराखण्ड से लेकर देशभर में इस मुद्दे को लेकर एक बडा महासंग्राम शुरू हो गया। पुरोला में लव जिहाद को लेकर ग्राम प्रधान संगठन महापंचायत पर अडा हुआ था लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया था कि वह महापंचायत की इजाजत नहीं देगा। ग्राम प्रधान संगठन ने खुद को महापंचायत से अलग किया तो बजरंग दल ने पुरोला में महापंचायत करने का मोर्चा संभाला। कल पुरोला में होने वाली महापंचायत और राजधानी में 19 को होने वाली सम्भावित महापंचायत को देखते हुए उत्तराखण्ड में सियासी पारा गर्मा रखा है और इस महापंचायत की गूंज पूरे देश में तेजी के साथ उठी तो उससे सबकी नजरें उत्तराखण्ड के पुरोला में होने वाली महापंचायत पर लग गई और इन महापंचायतों से देशभर में मच रहे तूफान को शांत करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद मोर्चा संभाला और उन्होंने साफ कर दिया कि किसी को भी शंाति भंग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती और उसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन के आला अफसरों ने 15 जून से 19 जून तक पुरोला में धारा 144 लागू कर दी। सरकार के रूख के बाद जिस तरह से धारा 144 लागू की गई उससे साफ नजर आ गया कि पुरोला मंे होने वाली महापंचायत का जो तूफान मचा हुआ था वह अब शांत हो जायेगा क्योंकि जब सिस्टम ने धारा 144 लागू कर दी है तो उससे साफ संदेश चला गया है कि लव जिहाद के मुद्दे पर होने वाली महापंचायत पर अब ब्रेक लग गया है? लव जिहाद को लेकर उत्तराखण्ड की उत्तरकाशी जिस तरह से पुरोला में होने वाली महापंचायत को लेकर सुलग रही थी अब सरकार के सख्त रूख से साफ नजर आ रहा है कि उत्तरकाशी में गर्माहट का जो तापमान बना हुआ था उसमें अब ठंडक जरूर पड जायेगी?

LEAVE A REPLY