रेखा आर्या बोली: बच्चों की बुआ हमेशा उनके साथ

0
274

देहरादून(नगर संवाददाता)। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत माह अप्रैल व मई-2०23 के लाभार्थियों के खातों में पीएफएमएस के माध्यम से कुल छह हजार 219 लाभार्थियों के खातों में कुल तीन करोड़ 72 लाख 42 हजार की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों की बुआ हमेशा उनके साथ है।
इस अवसर पर कहा गया कि बता दे कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत कोविड-19 महामारी एवं अन्य बीमारियों से माता, पिता, संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 तक के प्रभावित बच्चों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे बच्चों को यह चिंता करने की जरूरत नही है कि अब उनका क्या होगा क्योंकि वह स्वयं एक अभिवावक के रूप में उनके साथ खड़ी है। उनका प्रयास रहेगा कि हर बच्चे को इसका लाभ मिले इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है और सभी को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी पालन करने को भी कहा गया है।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत अनाथ बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के जरिये दी जा रही है, और उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ऐसे बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा, खाद्य सामग्री, कौशल विकास, स्वास्थ्य सुविधा, शासकीय सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण समेत अन्य प्रविधान भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को व्यापक स्तर पर निर्देश दिये गये है। इस अवसर पर सचिव हरिचंद सेमवाल,मुख्य परीवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी , अंजना गुप्ता सहित बैंक के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY