कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलाखों के पीछे

0
124

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। विकासनगर में दिन-दहाड़े एक बुुजुर्ग से पांच लाख रूपये की लूट करने वाले बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस कप्तान ने विकासनगर कोतवाल और एसओजी प्रभारी को टीम के साथ मैदान में उतारा था और उसी के बाद से ही लुटेरों को खोजने का ऑपरेशन चलाया जा रहा था। एसओजी प्रभारी और उनकी टीम ने विकासनगर पुलिस के साथ मिलकर मुरादाबाद के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया जिसके कब्जे से लूट के एक लाख रूपये और लूटा गया पेन कार्ड बरामद किया है जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है जिसके पास लाखो रूपये हैं। लूट की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की कप्तान ने पीठ थपथपाई है और बताया है कि कुख्यात का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उससे लम्बी पूछताछ की जायेगी। कुख्यात के खिलाफ चौदह अपराधिक मामले दर्ज हैं।
आज पुलिस कप्तान दलीप कुवर ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि तेइस मई को हरर्बटपुर रोड पीएनबी बैंक के पास मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाशों ने सहसपुर निवासी शेरदीन के पास से पांच लाख रूपये से भरा बैग लूट लिया था और वह फरार हो गये थे। उन्होंने बताया कि बदमाशों को पकडने के लिए विकासनगर कोतवाल और एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी व उनकी टीम को मैदान में उतारा गया था उन्होंने बताया कि बदमाशों को खोजने के लिए लगातार ऑपरेशन चल रहा था और सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों को खंगाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि एसओजी प्रभारी व उनकी टीम ने विकासनगर पुलिस के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मुरादाबाद निवासी अमित कुमार को दबोचा तो उसके कब्जे से एक लाख पंाच हजार रूपये व शेरदीन का लूटा हुआ पेन कार्ड बरामद किया।
पुलिस कप्तान ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुरादाबाद के हिस्ट्रीशीटर अमित ने खुलासा किया कि 21 मई को वह व उसका दोस्त अविनाश उर्फ मोहित पुत्र रजवा निवासी 23 पीएसी के पास आदर्श कालोनी थाना शिविल लाईन मुरादाबाद उ०प्र० मेरी मोटरसाईकिल से हरिद्वार पहुँचे थे वहां दोनों ने हरिद्वार ललतारा पुल के पास अखण्ड भवन धर्मशाला में कमरा लिया और 21 मई की रात को उसी धर्मशाला मे रुके और 22 की रात को अन्य धर्माशाला मे रुके 23 मई को सुबह अपने मोटरसाईकिल से देहरादून होते हुए पांवटा साबिह के लिए निकले। मोटरसाइकिल से हम दोनो हरबर्टपुर पहुचे तो अविनाश ने कहा यही बैक मे देख लेते है कुछ ना कुछ मिल जायेगा और मे मेरा दोस्त हरबर्टपुर में कोर्ट रोड के पास पीएनबी बैंक में आये मैं बैंक में अन्दर चला गया मेरा दोस्त अविनाश बैंक के बाहर मोटरसाईकिल के पास खडा हो गया, मैं बैंक बैठा था तो एक बुजुर्ग व्यक्ति मेरे पास किसी से बात कर रहा था कि उसेे बैंक से 5 लाख रुपये निकालने हैं मैंने उसकी बाते सुनकर उसके पैसे निकालने का इन्तजार करने लगा जब वह व्यक्ति पैसे निकालकर बैंक से बाहर निकला तो मैं भी तुरन्त बैंक से बाहर निकला और अपने दोस्त अविनाश को इशारा किया और मैं मोटरसाइकिल चलाने लगा और मेरा दोस्त अविनाश पीछे बैठा हमने बैंक से करीब 1०० मीटर की दूरी पर उस बुजुर्ग व्यक्ति से पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गये बैग मे रखे रुपये मेरे द्वारा निकाल लिए और बैग मे रखे पासबुक चैक बुक पेन कार्ड आदि को बैग से निकालते हुए कुल्हाल से पहले रोड के किनारे अलग अलग कर फेक दिये । हम हर्बटपुर से पांवटासाहिब होते हुए जगादरी रोड पर लगभग 2० किमी० आगे चलकर उत्तर प्रदेश की तरफ आये और बैहट छुटमलपुर, भगवानपुर होते हुए हरिद्वार आये हरिद्वार धर्मशाला से हमने अपने कपडों का बैग लिया और उसी समय नजीबाबाद धामपुर होते हुए मुरादाबाद आये मुरादाबाद में उन्होंने पैसे आपस में बांट लिये जिसमे उसके द्वारा ०3 लाख रुपये रखे व ०2 लाख रुपये अविनाश को दे दिये मुरादाबाद मे अपने घर चला गया व मेरा दोस्त अविनाश उर्फ मोहित मेरी मोटरसाईकिल से अपने घर चला गया मेने अपने हिस्से मे आये रुप.यो मे से लगभग 6० हजार रुपये अपने बच्चो की सालभर की स्कूल फीस व उनकी किताबे खरिदने मे खर्च कर दिये कुछ रुपये मे अपने घर मे रखकर लगभग ढेड लाख रुपये लेकर 29 मई को मे अपने चारो बच्चो व पत्नी के साथ घुमने के लिए अपनी साली हिना के पास मुम्बई चला गया था और छह जून को मुम्बई से दिल्ली होते हुए अपने घर मुरादाबाद आ रहा था, तो आज सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुँचा और नई दिल्ली से मुरादाबाद के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर बस का इन्तजार कर रहा था मैं रेलवे स्टेशन के बाहर पेड के पास आराम कर रहा था कि मुझे पुलिस ने पकड लिया। पुलिस कप्तान दलीप कुवर ने बताया कि कुख्यात अमित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसे और पूछताछ की जायेगी तथा उसके साथी को पकडने के लिए पुलिस टीमों को बाहरी जनपदों में रवाना किया गया।

LEAVE A REPLY