जेहाद की आग में सुलग रहा है पहाड़ और मैदान

0
247

विकासनगर(सतपाल धानिया)। लव जेहाद के एक के बाद एक मामले सामने आने के बाद पछवादून सहित रवाई जौनपुर यमुनाघाटी तक आक्रोश देखा जा रहा है। लव जेहाद के विरोध में जहां विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है तो वही चर्चाएं हैं कि रवाई जौनपुर और उत्तरकाशी में महापंचायत का एलान किया गया है। यमुना घाटी में तो बाकायदा पोस्टर तक चिपका दिए गए है कि पंद्रह जून को होने वाली महापंचायत से पहले अपनी दुकानें और मकान खाली कर दे अन्यथा अंजाम कुछ भी हो सकता है।तो वही पछवादून में लव जेहाद के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई की कमान विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने संभाली हुई है।
मुन्ना सिंह चौहान ने तो लव जेहाद के विरोध में आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है साथ ही सभी एजेंसियों और जिम्मेदार विभागो को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है साथ ही निर्देशित किया है कि लव जेहादियों को चिन्हित किया जाए ओर उन्हे पनाह देने वालो को भी जेल में डाला जाए मुन्ना सिंह चौहान के तल्ख तेवरों से स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने भी होटलों संभावितों ठिकानों पार्क इत्यादि में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है जिससे मजनू और मनचले किस्म के लड़को की शामत आई हुई है बता दे कि पछवादून क्षेत्र में एक माह में ही लव जेहाद के दर्जनों मामले सामने आने के बाद सरकार को भी चिंता में डाल दिया है। पछवादून में हिंदू युवतियों को टारगेट कर धर्म विशेष के युवक प्रेमजाल में फंसाकर शादी रचा रहे है आज भी कई लड़कियां लव जेहादियों के चंगुल में फंसी हुई है जिनका पूर्ण रूप से माइंड वाश किया जा चुका है? पछवादून क्षेत्र के कई गांवों में तो स्तिथि बहुत चिंतनीय बनी हुई है बड़े पैमाने पर हिंदू युवतियां धर्म विशेष के युवाओं के संपर्क में आ चुकी है। लव जेहादी उनसे शादी रचाने की फिराक में है लेकिन जब से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुन्ना सिंह चौहान ने लव जेहाद के खिलाफ मुहिम छेड़ी है तब से लव जेहादी दुबके हुए है। बताते चलें कि हिंदू धर्म की युवतियों को एक मिशन के तहत प्रेमजाल में फंसाया जा रहा है धर्म विशेष के युवाओं के संपर्क में आई कुछ युवतियां तो देह व्यापार और नशा तस्करी के धंधे में भी लिप्त हो चुकी है तो वही कई युवतियों ने तो अपनी जीवन लीला तक समाप्त कर ली है। भयावह हो चुकी स्थिति से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम जिम्मेदार विभागो की नींद उड़ चुकी है पछवादून क्षेत्र और राजधानी देहरादून में लगातार हिंदू युवतियां के धर्म विशेष के युवाओं के संपर्क में आने के पीछे बहुत बड़े षड्यंत्र की संभावना विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान जता चुके है। उन्होंने तो यहां तक कहा है कि लव जेहाद के पीछे आईएसआई जैसी देशविरोधी संस्था का हाथ भी हो सकता है तो वही पंद्रह जून को हिंदुओ की होने वाली महापंचायत भी इस और इशारा कर रही है कि स्थिति विकट हो चुकी है जो कि कभी विकराल रूप ले सकती है तो वही पछवादून में भी स्तिथि भयावह होती जा रही है? लव जेहाद का खौफ हिंदू परिवारों में साफ तौर पर देखा जा रहा है उन्हे अपनी बेटियो की चिंता सताने लगी है जिस तरह से लगातार हिंदू युवतियों को शिकार बनाया जा रहा है तो वह दिन दूर नही है जब हर गली मोहल्ले गांव लव जेहाद की आग में जलेंगे अगर ऐसा हुआ तो पुलिस प्रशासन को भी स्थिति पर नियंत्रण करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी?

LEAVE A REPLY