उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। जिले की शिक्षिका साधना जोशी ने स्वरचित कविता संग्रह ष्सड़क है जिंदगी ष् पुस्तक जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला को भेंट किया। जिलाधिकारी ने पुस्तक की सहाना की है। गुरुवार को शिक्षिका साधना जोशी, समाज सेविका अशिता डोभाल , ममता ने कलक्ट्रेट में डीएम डीएम अभिषेक रोहिल्ला को उक्त स्वरचित कविता संग्रह सड़क है जिंदगी पुस्तक को भेंट किया है।
इस से पूर्व रेडक्रॉस भवन उत्तरकाशी में कविता संग्रह ष्सड़क है जिंदगी ष् पुस्तक का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया । लोकार्पण के बतौर मुख्य अतिथि ऋषिराम शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ एस के मिश्रा व विक्रम जोशी शिक्षा अधिकारी विकासखंड डुंडा, अजय पूरी जी की अध्यक्षता में किया गया। पुस्तक का मुख पृष्ठ मुकुल बडोनी ने अपनी चित्रकला से बनाया है व पुस्तक की समीक्षा खजान सिंह चौहान ने लिखी है व इस आयोजन में आशिता डोभाल द्वारा समीक्षा की गई। इस कविता संग्रह में कुल 54 कविताएं है और चार भागों में लिखी गई है अनुभूति के स्वर,प्रकृति के स्वर,पक्षियों के स्वर,विविध स्वर। सड़क है जिंदगी की रचिएता साधना जोशी इस कविता संग्रह में कहती है कि हमारे जीवन के विभन्न अनुभवों और उन अनुभवों में शामिल भाव और लोग प्रकृति और पक्षियों के भावों का एहसास इन कविताओं में संजोया गया है जिसकी भाषा शैली बिल्कुल सरल है सुगम है।
कार्यक्रम में डॉ शंभू प्रसाद नौटियाल,माधव जोशी,शैलेंद्र नौटियाल,अजय नौटियाल,राजेश जोशी,अर्चना रांगड़,बलवंत असवाल,अतोल सिंह महर,उषा जोशी,कल्पना असवाल,गोपाल जोशी, राखी सिलवाल,निधि जोशी,तनुजा बिष्ट,नितिन,देवराज,धीरेंद्र जोशी,कृष्णानंद बिजल्वाण आदि मौजूद रहे हैं।