अफीम-भंाग की खेती पर पुलिस का एक्शन

0
260

उत्तरकाशी(संवाददाता)। नशे की जड़ पर लगातार प्रहार करते हुये भटवाडी क्षेत्र में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा बड़े भू-भाग पर पैदा की गयी अफीम व भांग की खेती नष्ट की गयी। जनपद में फल फूल रहे अवैध नशे के कारोबार प्रतिबन्धित अफीम/भांग/नशीले पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस कप्तान ने सख्त रुख अपना रखा है।
चौकी भटवाडी क्षेत्र मे बहुत बडे भू-भाग पर उगाई गई प्रतिबन्धित अफीम व भांग की नष्ट की गयी। गोपनीय जानकारी जुटाते हुये पुलिस टीम द्वारा भटवाडी प्रखंड़ में सारी गांव के ऊपर छानियों में (रोड से करीब 6-7 किमी पैदल) जाकर छापेमारी की गयी, छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा करीब 32 नाली(०.7०4 हेक्टेयर) भू-भाग पर पैदा की गयी अफीम व लगभग 63 नाली भू-भाग(1.386 हेक्टेयर) भू-भाग पर उगाई गई भांग की प्रतिबन्धित खेती नष्ट की गयी। अफीम व भांग की खेती को चारों तरफ से तारबाड किया गया था,अफीम के पौधों में बल्व(फूल) आ रखे थे। मौके पर पुलिस द्वारा आस-पास के एरिया में ड्रोन से फोटो/विडियो ग्राफी भी की गयी, मामले में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है, जमीन के रिकार्ड व फसल की पैदावार करने वालों की जानकारी की जा रही है। सम्बन्धित ग्राम प्रहरियों व प्रधानों पर कार्रवाई की जाये। पुलिस कप्तान द्वारा सम्बन्धित ग्राम प्रहरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये प्रहरी पद हटा दिया है व ग्राम प्रधानों को इस सम्बन्ध में पहली बार सख्त चेतावनी दी गयी है।
कप्तान ने बताया कि जनपद में व्यापक स्तर पर अफीम व अन्य नशीले पदार्थों की अवैध खेती पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, नशे के अवैध कारोबारियों के मंसूबो को नकाम करने के लिये हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं। विगत एक-दो सप्ताह में हमारी टीम द्वारा करीब 18० नाली भू-भाग पर पैदा की गयी अफीम तथा लगभग 6० नाली भू-भाग पर भांग की खेती नष्ट की गयी है। ०2 अभियोग पंजीकृत कर 12 भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है, स्मैक के ०2 मामलों में 16.5० ग्राम स्मैक के साथ ०2 जबकि 5०6 ग्राम अवैध अफीम के साथ ०1 तस्कर को गिरफ्तार किया जा चुका है। नशे के खिलाफ हमारी कार्रवाईयां लगातार जारी रहेगी।

टिहरी/उत्तरकाशी(संवाददाता)। पहाडों में नशे के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है और इसी ऑपरेशन में टिहरी व उत्तरकाशी की पुलिस ने अपने इलाकों में अफीम व भंाग की खेती करने वालों के खिलाफ मिशन चलाकर उन लोगों को चिन्हित करने का काम शुरू किया है जिन्होंने अपने खेतों में अफीम व भांग की खेती नशे के लिए लगा रखी है इसके बाद पुलिस इन खेतों को जब्त करने का ऑपरेशन भी चला सकती है।
पुलिस कप्तान टिहरी नवनीत भूलर ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है और उन्होंने पहाडी इलाकों में खेतों के अन्दर हो रखी अफीम व भंाग की खेतियों पर एक्शन करने के लिए पुलिस टीमों को आदेश दिये हुये हैं और इसी के चलते थाना केम्पटी क्षेत्र अंतर्गत मांडवी का डांडा, ग्राम अगारना के पास अफीम डोडा पोस्त की खेती होने की सूचना मिलने पर थाना केम्पटी पुलिस टीम द्वारा चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल को सूचित कर मौके पर बुलाया गया और चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल कुमार के दिशा निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा अवैध अफीम डोडा पोस्त के 12 खेतों लगभग ०.85 हैक्टेयर खेती को नष्ट किया गया तथा राजस्व अभिलेखों की रिपोर्ट के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष केम्प्टी अमित शर्मा ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा नशे की खेती से कमाई गई संपत्ति का ब्योरा लेकर उसको जब्त किया जायेगा।

LEAVE A REPLY