हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया मातृ दिवस

0
320

देहरादून(नगर संवाददाता)। महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट द्वारा मातृदिवस, हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । इस दौरान पहले दुर्गा माता मंदिर ,विद्या विहार कारगी में सर्वप्रथम सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया। इस अवसर पर केक भी काटा गया।
इस अवसर पर इसके तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, बहनों ने पारंपरिक रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम किये तथा अपने ईष्ट देव एवं अपनी मां को याद किया। इस अवसर पर मातृ दिवस समारोह में श्रीश्री बालाजी समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू रौतेला को सनातनी परंपरा के अनुरूप पगडी पहना कर और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने महिला उत्थान शक्ति करण ट्रस्ट के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की । इस अवसर पर महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की मीडिया प्रभारी मीरा लिंगवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र मातृ दिवस के उपलक्ष्य पर केक हमारी विशेष मेहमान मस्ती जादे फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा कटारिया एवं भारती पंचोली ने केक काट कर सभी माताओं एवं बहनों को केक खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट द्वारा मातृ दिवस के इस रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्तियों का दिल से शुक्रिया किया गया और एक बार फिर से सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर समिति की अनेकों पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

LEAVE A REPLY