स्पीकर ने समर्थकों व कार्यकर्ताओं संग देखी द केरला स्टोरी फिल्म

0
248

कोटद्वार/देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कोटद्वार के तडिय़ाल चौक स्थित एक मॉल में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ द केरला स्टोरी फिल्म देखी ।
इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा की इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बिना गोली व बम के देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किस तरह से बालिकाओं का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. यह फिल्म धर्मांतरण और आतंकवाद के विरूद्ध लोगों में जागरूकता पैदा कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह फिल्म नहीं बल्कि सत्य कथाओं पर आधारित आतंकवाद की वास्तविकता है । उन्होंने कहा कि जो कि लव जिहाद, धर्मान्तरण और आतंकवाद के षडय़ंत्र को उजागर करती है, उसके घिनोने चेहरे को सामने लाती है, क्षणिक भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती है और अपना जीवन बर्बाद कर लेती है।
उन्होंने कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी राजनीतिक दलों का संरक्षण भी ऐसे साजिशकर्ताओं को बल प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म हमें जागरूक करती है की कैसे हमें इन सब से कैसे लडऩा और सतर्क रहना है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र रावत,मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, मंडल अध्यक्ष हरिसिंह पुंडीर,मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरू बाला खनतवाल, रामेश्वरी देवी,नीना बैंजवाल, कमल नेगी, सुरेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY