देहरादून(संवाददाता)। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर राजधानी में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी की, जमकर नृत्य कर मिष्ठान्न वितरित किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी अपने को रोक नहीं पाये और कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की शानदार जीत पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी कर कर्नाटक की जनता व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से जूलूस के रूप में जाकर घण्टाघर स्थित हनुमान मन्दिर में प्रसाद चढाया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान तत्पश्चात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वाजंलि दी गई। इस अवसर पर उन्होंने कर्नाटक की विधानसभा में कांग्रेस की भारी जीत पर बोलते हुए कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा की केन्द्र सरकार ने अपनी पूरी ताकत झौंकी दी थी, परन्तु वहां की महान जनता ने भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को करारा जबाव देकर देश की जनता को नये राजनैतिक समीकरण बनने के संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में जिस तरह लोकतांत्रिक परम्पराओं और मर्यादाओं की सीमायें लाधंते हुए कर्नाटक की जनता को भर्मित करने का प्रयास किया गया उसमें कर्नाटक की महान जनता ने कोई रूचि ना लेकर लोकतंत्र की मजबूती के पक्ष मेें मतदान किया है। उन्होंने उसके लिए कर्नाटक की जनता को साधुवाद दिया।
उन्होंने कहा कि अब देश की जनता भाजपा के जुमलों से अजीज आ चुकी है और अब इस तरह बहकावे में जनता नही आने वाली है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयासों से भाजपा को करारा झटका लगा है। करन माहरा ने कहा कि कर्नाटक मेें भाजपा के केन्द्रीय नेताओं द्वारा लगातार धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता को हथियाने का प्रयास करना चाहती थी परन्तु कर्नाटक की महान जनता नेÓÓसर्वधर्म सम्भावÓÓ एवं धर्मनिरपेक्षता के सिद्वान्त एवं आदर्श पर चलकर भाजपा को कटारा जबाव दिया है। इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि 2०14 में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भारतीयों को समृद्धि का सपना दिखाया था। इसके विपरीत उन्होनें पिछले आठ सालों में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक तनाव और ध्वस्त होती संस्थाओं का एक भयानक अनुभव दिया है। उन्होनें कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। अमीर और अमीर हो रहे हैं और गरीब और गरीब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोग असमान छूती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। किसान और मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 7० सालों में बनी हमारे देश की परसंपत्तियां भारी नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अरबपति पूंजीपति मित्रों को बेची जा रही है। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसवन्दिर ंिसह गोगी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि आज सामाजिक तौर पर हमें जाति, धर्म, भाषा, खान-पान, वेशभूषा के आधार पर बांटा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हर रोज देशवासियों को एक-दूसरे से लड़ाने के लिए नए-नए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। लोगों में भय का माहौल है, विशेष तौर पर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। सताधारी पार्टी द्वारा किया जा रहा यह सामाजिक विभाजन हमारी एकता को कमजोर कर रहा है, जिससे हमारे दुश्मनों को मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं बोलना चाहिए कि हाल ही के समाचारों के अनुसार मोदी राज में चीन ने लद्दाख में हमारी जमीन के 2,००० वर्ग किमी. के हिस्से पर कब्जा कर लिया है। राजनीतिक रूप से देखें तो आज लोगों की आवाज को दबाया जा रहा हैं संसद और मीडिया जैसी संस्थाओं में अब हम अपने जीवन की समस्याओं और जरूरतों पर भी चर्चा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा चुनी गई विपक्षी दलों की राज्य सरकारें धन बल और एजेंसियों का दुरुपयोग कर गिराई जा रही हैं जो लोकतंत्र के लिए घातक है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन, प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री संगठन, प्रशासन विजय सारस्वत, पूर्व मंत्री हीरा ंिसह बिष्ट, विधायक फुरकान अहमद, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मीडिया प्रभारी पी के अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, दर्शन लाल, अनुपम शर्मा, गोदावरी थापली, अमरजीत ंिसह, मीडिया पैनलिस्ट सुनीता प्रकाश, पूरन ंिसह रावत, मनीष नागपाल, गिरीश पपने, बिरेन्द्र पोखरियाल, मनवेन्द्र सिंह, राजेश चमोली, शीशपाल सिह बिष्ट, महन्त विनय सारस्वत, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पछवादून की अध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल, पूनम कंडारी, अभिषेक तिवाडी, विकास नेगी, विरेन्द्र पंवार, मनीष वर्मा, नवनीत सती, मुकेश सोनकर, सलीम अंसारी, अर्जुन पासी, आशा मनोरमा डोबरियाल, संजय उनियाल, अनून पासी, निशा खान, मनीष गर्ग,पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवाडी, मोहन काला, जितेन्द्र चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेसियों ने डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी काम्पलेक्स पहुंचकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाया और जश्न मनाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अर्जुन सोनकर, शिव कुमार, शशि भूषण सहित अनेकों वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।