प्रशासन ने किया ई-रिक्शा वाहनों को प्रतिबंध

0
205

विकासनगर(मनोज सैनी)।आपको बता दें कि विकासनगर पछवादून में लगभग 3००० ई रिक्शा वाहन संचालित हो रहे हैं, विकासनगर पुलिस प्रशासन के द्वारा एनएच मार्ग हरबर्टपुर चौक से अंबाडी पवार मार्केट से कालसी तक एवं डाकपत्थर तिराहा से डाकपत्थर बैराज तक प्रमुख मार्गो पर ई रिक्शा वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है ,जिसको लेकर ई-रिक्शा वाहन स्वामियों में पुलिस प्रशासन के आदेश के खिलाफ आक्रोश है। ई-रिक्शा स्वामियों का कहना है इन मार्गों को प्रतिबंधित करने से हमारे ऊपर रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा, साथ ही पुलिस प्रशासन के द्वारा जो रूट तय किया गया है ,उन मार्गो पर सवारियों का आवाजाही बहुत कम है, जिससे हमारे कार्यों में आर्थिक रूप से प्रभाव पड़ेगा और जितने भी ई-रिक्शा इस क्षेत्र में है, उनमें से ज्यादा लोगों द्वारा बैंक के लोन से लिया गया है, पुलिस प्रशासन के द्वारा इन मार्गों को बंद करने से बैंक का लोन चुकाने में सभी ई रिक्शा वाहन स्वामी असमर्थ हो जाएंगे, इसी को लेकर आज ई रिक्शा वाहन स्वामियों ने डाकपत्थर बैराज पर बैठक कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द ही इस संबंध में एसडीएम विकासनगर को ज्ञापन देने की बात कही।सभी ई रिक्शा चालक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सोनु-ई रिक्शा वाहन चालक जसवीर फिरोज अली, अहमद नाजिर, कलम सिंह, फिरोज खान, राजेंद्र सिंह, इसरार, राजकुमार, रविनाथ, शेरखान, कलम सिंह, विजयपाल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY