टैक्सी चालक ने युवती से किया बलात्कार

0
333

देहरादून। उत्तराखण्ड की अस्थाई राजधानी में जहां सारी सरकार मौजूद है और शासन प्रशासन दावे करता आ रहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस चौबीस घंटे अलर्ट है लेकिन देर रात शहर में एक टैक्सी चालक ने शिमला बाईपास पर टैक्सी में बैठी अकेली युवती के साथ पहले छेडखानी की और उसके बाद उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसका बैग लूट लिया उससे यह सवाल खडे हो गये कि आखिरकार पुलिस प्रशासन के वो दावे धरातल पर कहां नजर आ रहे हैं जिसमें वह ढोल पीटते आ रहे हैं कि दिन-रात पुलिस महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखती है? अगर एक टैक्सी चालक में अकेली बैठी युवती के साथ बलात्कार करने के बाद उसके बैग लूटने का उसमें दुसाहस पैदा हुआ तो उससे यह आशंकायें पनपनी तय हैं कि आखिरकार रात के अंधेरे में सडकों पर आखिरकार पुलिस कहां गश्त करती है? चण्डीगढ़ से देहरादून अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने आई युवती को शायद इस बात का अहसास नहीं था कि उत्तराखण्ड की अस्थाई राजधानी में रात के अंधेरे में वह टैक्सी में बैठकर अपने आपको सुरक्षित महसूस करने की भूल कर रही है वह उसके लिए घातक सिद्ध हो सकता है?
मिली जानकारी के अनुसार रात में कार चालक ने शिमला बाईपास से आईएसबीटी के रास्ते में युवती से बदतमीजी करनी शुरू दी। युवती से दुष्कर्म के बाद उसका बैग लूट आरोपी फरार हो गया। किसी तरह युवती आईएसबीटी पहुंची और दोस्त को बुलाकर सारी बात बतई। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्रतार कर लिया है।
गत रात्रि में एक महिला ने थाना क्लेमेंटाउन में आकर लिखित तहरीर दी कि वो 3० अप्रैल को अपने दोस्त का बर्थडे मनाने अपने घर चंडीगढ़ से देहरादून आई थी। गत रात्रि लगभग साढे नौ बजे उसके दोस्त ने उसे शिमला बाईपास पर छोड़ा, जहाँ से उसने एक कार चालक से लिफ्रट ली तथा कार चालक द्वारा उसे बताया गया कि वो आईएसबीटी जा रहा है, और युवती को आईएसबीटी छोड़ देगा। जिस पर वह कार चालक की बातों में आकर कार में बैठ गई जैसे ही वह आईएसबीटी पहुंचे तो उसने कार चालक से गाडी रोकने को कहा तो कार चालक ने उसे धमकाते हुए चुपचाप बैठने को कहा और कार के शीशे बंद करते हुए गाडी के दरवाजे लॉक कर दिये। उसके बाद वह उसे जबरदस्ती आशारोडी से आगे जंगल में ले गया, जहां कार चालक के द्वारा गाडी में ही उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया गया तथा उसका बैग जिसमें पैसे व अन्य सामान था लूट लिया तथा धमकी देते हुए उसे वहीं जंगल में छोडकर भाग गया।
घटना से वह काफी डर गयी थी तथा डर के कारण वह रात भर वहीं जंगल में ही छिपी रही। सुबह होने पर वह कसी तरह आईएसबीटी तक पहुंची तथा अपने दोस्त को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस कप्तान ने हैवान टैक्सी चालक को पकडने का टास्क एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी और क्लेमंटाउन पुलिस को दिया जिन्होंने सर्विलांस और सीसीटीवी के सहारे उस गाडी का पता लगाया जिसमें दुष्कर्म किया गया था। पुलिस टीमों ने खुशहालपुर बिहारीगढ़ निवासी हैवान टैक्सी चालक मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY