देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने इनामी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध,पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत बिहार के नेतृत्व में थाना बसन्त विहार पर टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने कोतवाली नगर के पंजीकृत मु.अ.स. 568/22 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत विहार द्वारा संपादित की जा रही है से संबंधित अभियुक्त अतीक अहमद जो 25 दिसम्बर 22 से फरार चल रहा था तथा जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षकध्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 25,००० का ईनाम घोषित किया गया था, को कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर उसके दामाद इमरान के झाझरा स्थित किराए के मकान से दिनांक श्चद्मद्भ द्गड्र्ढं 23 को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध कोतवाली नगर तथा थाना प्रेमनगर में जमीनी धोखाधडी से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत हैं, अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।