पीएम को दिया उत्तराखण्ड आने का न्यौता

0
133

देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें उत्तराखण्ड आने का न्यौता दिया और उत्तराखण्ड के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का प्रसाद भी सौंपा। जोशीमठ में केन्द्र सरकार के सहयोग से राहत कार्य किये जाने की बात मुख्यमंत्री बताई और अक्टूबर नवम्बर 2०23 में राज्य में प्रस्तावित इनवेस्टर सममिट के उद्घाटन के लिए समय दिये जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में हवाई सेवाओं के त्वरित विकास हेतु भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सरकार से सम्बन्धित मामलों के शीध्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विश्व प्रसिद्ध चारधाम की तर्ज पर मानस खण्ड मन्दिर माला परियोजना प्रारम्भ की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोट के विस्तारिकरण के लिए 243 एकड भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY